सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटें जीतेगी भाजपा : बिन्नी वर्मा

2 मिनट पढ़ें
बिन्नी वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटें जीतेगी भाजपा : बिन्नी वर्मा

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटें जीतेगी भाजपा : बिन्नी वर्मा

* गठबन्धन भी नहीं कर पायेगा कुछ

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने में मात्र तीन से चार महीने रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसी विषय पर बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा ने कहा कि चाहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़े या अलग अलग चुनाव लड़े भारतीय जनता पार्टी को वह चुनौती नहीं दे पाएंगी।

Advertisement

बिन्नी वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता पीड़ित है, आम आदमी पार्टी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली में कुछ भी नहीं किया, आम आदमी पार्टी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ घोटाले किए है, झूठ बोला है, अपनी गलतियों का जिम्मेदार दूसरों कोठहराया है, दिल्ली की जनता को धोखा दिया है, अपने मंत्रियों की जेबें भरी है और जब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को यह पता लगा कि अब वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकते तब विक्टिम कार्ड खेलने के लिए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन शायद आम आदमी पार्टी इस बात को नहीं जानती की जनता से कुछ नहीं छिपता।

बिन्नी वर्मा ने आगे कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बहुत कमजोर दिख रही है, कांग्रेस के पास कोई जनाधार नहीं है और ना कांग्रेस इतनी सक्षम है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई कड़ी टक्कर दे सके। बिन्नी वर्मा ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में रहते हुए बहुत काम किया और भाजपा के सभी सांसदों ने भी दिल्ली में बहुत काम किया इसलिए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जिताया और इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली की जनता दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाएगी और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *