सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

The Sabarmati Report BO Collection Day 1: विक्रांत मैसी की फिल्म का पहले दिन होगा ऐसा हाल, करेगी इतना कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
The Sabarmati Report BO Collection Day 1

The Sabarmati Report BO Collection Day 1: विक्रांत मैसी की फिल्म का पहले दिन होगा ऐसा हाल, करेगी इतना कलेक्शन

The Sabarmati Report BO Collection Day 1: विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ था उसके बाद से इसे लेकर बज बहुत बढ़ गया था. इस फिल्म में गोधरा कांड के बारे में दिखाया गया है. बहुत से लोगों को गोधरा कांड के बारे में पता नहीं होगा. इस फिल्म में गुजरात के गोधरा में स्टेशन पर हुए कांड के बारे में मीडिया के नजरिए से दिखाया गया है.

द साबरमती रिपोर्ट को लेकर कंट्रोवर्सी भी हो रही है कुछ लोग इसे एजेंडा कह रहे हैं. विक्रांत हर बार ऑडियन्स के लिए कुछ नया लेकर आते हैं. इस वजह से इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं. अब फिल्म का शाम तक पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. जो डाटा हम आपको बता रहे हैं वो हर दो घंटे में अपडेट हो रहा है. ये सिर्फ अर्ली ट्रेंड के मुताबिक है.

पहले दिन किया इतना कलेक्शन

द साबरमती रिपोर्ट के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट क मुताबिक फिल्म ने 0.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये कलेक्शन रात तक काफी बढ़ने वाला है. फिल्म के कलेक्शन का सबसे ज्यादा असर वर्ड ऑफ माउथ पर पड़ेगा. इसके जितने पॉजिटिव रिव्यू होंगे उतना ही ये अच्छा कलेक्शन करेगी. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में पूरा अपडेट कल सुबह तक आएगा.

द साबरमती रिपोर्ट की बात करें तो ये धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी पिक्चर मोशन्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान एकता कपूर भी इसके बारे में खुलकर बात करती हुई नजर आईं थीं. फिल्म के रिव्यू सामने आ चुके हैं और ये काफी पॉजिटिव ही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *