सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा बनाएगी सरकार गठबन्धन को पहले ही नकार चुकी है जनता : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा बनाएगी सरकार गठबन्धन को पहले ही नकार चुकी है जनता : दीपक गाबा

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा बनाएगी सरकार गठबन्धन को पहले ही नकार चुकी है जनता : दीपक गाबा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में मात्र तीन से चार महीने रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली के विधानसभा चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लड़ सकती हैं। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा ने कहा कि चाहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े या अलग अलग चुनाव लड़े, भारतीय जनता पार्टी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दोनों ही पार्टी इतनी सक्षम नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कोई भी खास टक्कर दे पाए। दीपक गाबा ने आगे कहा की लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी थी, दोनों ही पार्टियों के मतदाताओं ने गठबंधन के उम्मीदवार को अपना वोट दिया था लेकिन उसके बावजूद दिल्ली की सात लोकसभा सीट में से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक सीट भी नहीं जीत पाया जो इस बात को दर्शाता है कि दिल्ली का मतदाता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को वोट देने में बिल्कुल भी इच्छुक नहीं है।

Advertisement

दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को सातों लोकसभा सीट जिताकर दिल्ली की जनता ने इस बात को साबित किया है कि दिल्ली की जनता भाजपा को वोट देती है, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को नहीं और यह दोनों राजनीतिक पार्टी इतनी कमजोर हैं कि अगर यह मिलकर भी चुनाव लड़े तब भी भाजपा को कोई खास टक्कर नहीं दे पाएंगी। दीपक गाबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में विकास का कोई काम नहीं किया, पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में दिल्ली की जनता पीड़ित है, कोई भी दिल्ली की जनता की सुनने वाला नहीं है, जनता परेशान है, जनता त्रस्त है लेकिन आम आदमी पार्टी घोटाले कर के अपने मंत्रियों की जेबें भरने में मस्त है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कहीं भी नहीं है, कांग्रेस बहुत कमजोर है और कांग्रेस के पास इस समय कोई भी जनाधार नहीं है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बहुत ही मजबूत राजनीतिक पार्टी दिखाई देती है और मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देगी और भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर बिठाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *