सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Aishwarya Rai को बर्थडे विश न करना पड़ गया पति अभिषेक और ससुर अमिताभ को भारी, वायरल हो गई पुरानी पोस्ट

3 मिनट पढ़ें
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai को बर्थडे विश न करना पड़ गया पति अभिषेक और ससुर अमिताभ को भारी, वायरल हो गई पुरानी पोस्ट

Advertisement

Bachchan Family Old Post Goes Viral: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय का 1 नवंबर को बर्थडे था. उन्होंने इस साल अपना 51वां जन्मदिन मनाया.

जहां एक ओर एक्ट्रेस के फैन्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तो वहीं दूसरी ओर पति अभिषेक बच्चन और उनके ससुराल पक्ष से किसी ने भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया.

हर साल अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के बर्थडे पर पोस्ट डालते थे, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. इस बीच नेटिजंस ने ऐश्वर्या के लिए अमिताभ बच्चन की ओर से किए गए पुराने पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर कर रिएक्ट किया है और बच्चन फैमिली को लेकर कयास लगाए हैं कि क्या सब कुछ ठीक चल रहा है?

अमिताभ बच्चन के पुराने पोस्ट हो रहे वायरल

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन उन्होंने किसी भी हैंडल से ऐश्वर्या को बर्थडे विश नहीं किया है. ऐसे में नेटिजन्स ने उनके 2010 के पुराने पोस्ट खोज निकाले, जिनमें उन्होंने ऐश्वर्या को शुभकामनाएं देने वालों को शुक्रिया अदा किया था.

Aishwarya Rai को बर्थडे विश न करना पड़ गया पति अभिषेक और ससुर अमिताभ को भारी, वायरल हो गई पुरानी पोस्ट

इतनी ही नहीं बिग बी ने बहू ऐश्वर्या के बर्थडे पर सीधे और सिंपल तरीके से किए गए सेलिब्रेशन को लेकर भी पोस्ट किया था. पोस्ट के फॉलो-अप पोस्ट में अमिताभ ने लिखा था कि बहू के जन्मदिन के मौके पर फैमिली डिनर किया गया और उन्हें इस दिन के बारे में ये चीज अच्छी लगी.

अब अमिताभ के इन सारे पुराने ट्वीट्स (वर्तमान में एक्स) का स्क्रीनशॉट शेयर कर नेटिजन्स इस बारे में बात कर रहे हैं कि एक्ट्रेस और उनके ससुरालवालों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है.

Advertisement

अब अमिताभ के इन सारे पुराने ट्वीट्स (वर्तमान में एक्स) का स्क्रीनशॉट शेयर कर नेटिजन्स इस बारे में बात कर रहे हैं कि एक्ट्रेस और उनके ससुरालवालों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है. एक यूजर ने लिखा, ”समय कैसे निकल जाता है.”

अभिषेक बच्चन को लेकर भी नेटिजंस के बीच चर्चा का माहौल

तो वहीं दूसरे यूजर ने अभिषेक बच्चन का पिछले साल का पोस्ट स्क्रीनग्रैब डालकर लिखा है, ”भाई इस बार क्यों नहीं किया विश.” इस स्क्रीनशॉट में अभिषेक बच्चन का 2023 बर्थडे विश पोस्ट देखा जा सकता है.

Aishwarya Rai को बर्थडे विश न करना पड़ गया पति अभिषेक और ससुर अमिताभ को भारी, वायरल हो गई पुरानी पोस्ट

अभिषेक बच्चन-निमरत कौर रिलेशन्स से जुड़ी अफवाहें
बता दें कि पिछले काफी समय से अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के बीच अफेयर को लेकर अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच में सब कुछ ठीक नहीं है.

हालांकि, इसमें कितना सच है और कितना झूठ ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इन अफवाहों के जोर पकड़ने के बाद ही ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर बच्चन फैमिली की तरफ से कोई विश न आने की वजह से नेटिजंस के बीच वो चर्चा में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *