सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में चुलबुल पांडे की एंट्री, सलमान खान का कैमियो देख लोगों ने मारी सीटी

3 मिनट पढ़ें
Singham Again

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में चुलबुल पांडे की एंट्री, सलमान खान का कैमियो देख लोगों ने मारी सीटी

Advertisement

Salman Khan Cameo: अजय देवगन की सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जो अफवाह थी वो भी सच साबित हो गई है. सलमान खान की रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एंट्री हो गई है. वो दबंग के चुलबुल पांडे बनकर फिल्म में आए हैं. सलमान खान का दबंग अवतार एक बार फिल्म में देखने को मिला है. सलमान खान को थिएटर में देखकर फैंस खुशी के मारे सीटियां मार रहे हैं. सलमान खान के कैमियो की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस का एक्साइटमेंट देखने वाला है.

सलमान खान का कैमियो एपिक है. वो सीन में अजय देवगन के अपोजिट नजर आए हैं. सलमान और अजय को साथ देखना भी फैंस के लिए सपने की तरह था जो अब पूरा हो गया है.

 

सलमान की वीडियो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर सलमान खान की एंट्री की वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं. वो चुलबुल पांडे के मूछों वाले लुक में नहीं नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है. जिसका नाम मिशन चुलबुल सिंघम है. सलमान के कैमियो के बाद स्क्रीन पर ये लिखा आ रहा है. साथ ही लिखा है लोडिंग सुन.

Advertisement

 

एक यूजर ने लिखा- अगली मूवी सिंघम और चुलबुल हो तो मजा आ जाएगा. जैसे भाई ने बिग बॉस में बोला के 90 में हम कैसे मूवीज बनाते थे. एक ने लिखा- अभी-अभी सिंघम अगेन देखी! यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा ट्रेलर में वादा किया गया था—अनुमानित लेकिन क्लासिक रोहित शेट्टी मसाला से भरपूर. दमदार बैकग्राउंड स्कोर और रामायण कनेक्शन बहुत पसंद आया. और हां, सलमान खान ने 30 सेकंड का कैमियो किया है जो इस बात की हिंट देता है कि मिशन चुलबुल पांडे जल्द ही आने वाला है!

बता दें सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय के साथ करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *