सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

ICC Test Rankings: ऋषभ पंत ने रैंकिंग में कोहली को छोड़ा पीछे, सरफराज ने भी लगाई लंबी छलांग

2 मिनट पढ़ें
ICC Test Rankings

ICC Test Rankings: ऋषभ पंत ने रैंकिंग में कोहली को छोड़ा पीछे, सरफराज ने भी लगाई लंबी छलांग

Rishabh Pant Test Ranking: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी की है. ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत और सरफराज खान को काफी फायदा हुआ है. सरफराज ने लंबी छलांग लगाई है. वहीं ऋषभ पंत ने टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है. उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. यशस्वी जयसवाल टॉप पांच की लिस्ट में शामिल हैं. भारत-न्यूजीलैंड के बीच बैंगलोर में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया था. इस मुकाबले में सरफराज और ऋषभ ने दमदार प्रदर्शन किया था.

आईसीसी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है. इसमें इंग्लैंड के जो रूट टॉप पर हैं. वहीं भारत के तीन खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं. यशस्वी जयसवाल नंबर चार पर हैं. उन्हें 780 पॉइंट्स मिले हैं. ऋषभ पंत ने तीन स्थान की छलांग लगाई है. वे विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं. पंत के पास 745 पॉइंट्स हैं. कोहली आठवें पायदान पर हैं. इन तीन के अलावा कोई भी भारतीय टॉप 10 में शामिल नहीं है.

सरफराज खान ने लगाई 31 पायदान की छलांग –

सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दूसरी पारी में 150 रन बनाए थे. सरफराज को इसका फायदा रैंकिंग में मिला है. वे अब संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं. सरफराज ने टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 31 स्थानों की छलांग लगाई है. यह उनके करियर की बड़ी सफलता है.

टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर हैं जडेजा –

टेस्ट में मेंस ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर बने हुए हैं. रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर हैं. वहीं अक्षर पटेल सातवें स्थान पर बने हुए हैं. टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं. वहीं अश्विन बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं. जडेजा संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *