सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Vettaiyan Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ 100 करोड़ के आंकड़े से इंच भर दूर, जानें टोटल कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Vettaiyan Box Office Collection Day 4:

Vettaiyan Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की 'वेट्टैयन' 100 करोड़ के आंकड़े से इंच भर दूर, जानें टोटल कलेक्शन

Advertisement

Vettaiyan Box Office Collection Day 4: तमिल फिल्म ‘वेट्टैयन-द हंटर’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है. रजनीकांत और अमिताभ बच्चन (Rajinikanth-Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली थी. ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है.

फिल्म ने दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म के रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

 

‘वेट्टैयन-द हंटर’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. इसके बाद दूसरे और तीसरे दि 24 करोड़ और 26.75 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन की कमाई की बात करें तो ये शाम 3:50 बजे तक 9.44 करोड़ हो चुका है. ‘वेट्टैयन’ की टोटल कमाई 91.98 करोड़ रुपये हो चुकी है.

Advertisement

‘वेट्टैयन’ पार कर लेगी 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. फिल्म में 33 साल बाद इंडियन फिल्म जगत के दो महारथी एक साथ आए हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में जो क्रेज था वो बॉक्स ऑफिस टिकट की बिक्री से कन्वर्ट होता दिख रहा है.

‘वेट्टैयन’ के बारे में
फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के अलावा फहद फासिल भी अहम रोल में दिखे हैं. फिल्म का डायरेक्शन टीजे ज्ञानवेल ने किया है. टीजे ज्ञानवेल ने ‘जय भीम’ जैसी फिल्म बनाई है. इस फिल्म में भी उनका स्टाइल दिखता है.

इसकी कहानी अमिताभ और रजनीकांत के बीच विचारों की लड़ाई को बेहद बढ़िया ढंग से पेश किया गया है. फिल्म को ओरिजनली तमिल में बनाया गया है और इसे हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ जैसी दूसरी लैंग्वेजेस में भी रिलीज किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *