सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की भी हुई पहचान

3 मिनट पढ़ें
बाबा सिद्दीकी मर्डर

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, चौथे आरोपी की भी हुई पहचान

Advertisement

Baba Siddique Shot Dead in Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है. तीन शूटर के अलावा उन्हें निर्देश देने वाले संदिग्ध की पहचान की गई है. मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है.

मुंबई पुलिस बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके एनसीपी के नेता सिद्दीकी की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किये जाने का संदेह है.

बांद्रा के खेर नगर में बाबा सिद्धीकी की हत्या

बाबा सिद्दीकी को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर शनिवार (12 अक्टूबर) रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में की गयी है.

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एनसीपी नेता सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए रविवार (13 अक्टूबर) सुबह करीब छह बजे लीलावती अस्पताल से कूपर अस्पताल ले जाया गया. मुंबई के लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर के मुताबिक बाबा सिद्दीकी की मौत संभवतः अस्पताल में भर्ती कराए जाने से पहले ही हो गयी थी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि सिद्दीकी को शनिवार रात गोली लगने के बाद जब लीलावती अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोश थे. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की करीब दो घंटे तक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे.

बाबा सिद्दीकी इसी साल NCP में हुए थे शामिल

छात्र जीवन से ही कांग्रेस का सदस्य रहे बाबा सिद्दीकी इस साल फरवरी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP में शामिल हो गए थे. उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (66) बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पीड़ितों की अलग-अलग सेवाएं करके काफी तारीफ बटोरी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *