Dussehra 2024: कंगना से करीना और अक्षय-शाहिद तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

0
11
Dussehra 2024
Dussehra 2024: कंगना से करीना और अक्षय-शाहिद तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra 2024: आज 12 अक्टूबर को पूरे देश में विजयदशमी या  दशहरा का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है. इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं. चलिए जानते हैं किस-किस स्टार ने फैंस को दशहरा विश किया है.

अक्षय कुमार ने फैंस को विश किया दशहरा
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर एक मोशन वीडियो पोस्ट कर फैंस को दशहरा के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं. खेल खेल में एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ आप सभी को दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएँ! सच्चाई की जीत का यह पर्व आपको नई प्रेरणा दे.”

 

 

करीना कपूर ने फैंस को दी दशहरा की शुभकामनाएं
करीना कपूर खान, जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन में लिखा, “अच्छाई हमेशा एक रास्ता ढूंढती है. हैप्पी दशहरा.”

Dussehra 2024: कंगना से करीना और अक्षय-शाहिद तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

कार्तिक आर्यन ने फैंस को कहा “हैप्पी दशहरा.”
अपनी अपकमिंग बिग रिलीज ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन के बीच, कार्तिक आर्यन ने दशहरा के त्योहार पर फैंस को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कार्तिक ने अपने सामने रखी जलेबी और फाफड़ा की प्लेट के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की है और लिखा, “हैप्पी दशहरा.”

Dussehra 2024: कंगना से करीना और अक्षय-शाहिद तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

कंगना रनौत ने भी फैंस को विश किया दशहरा
कंगना रनौत ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दीं. इमरजेंसी एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व “विजयादशमी” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने यूं दी दशहरा की शुभकामनाएं
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दशहरे की शुभकामनाएं शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा, “जब आप उस चीज का सामना करते हैं जिससे आप डरते हैं, तभी आप उस जीवन का निर्माण करना शुरू करते हैं जिसे आप हमेशा से चाहते थे. हैप्पी दशहरा.”

Dussehra 2024: कंगना से करीना और अक्षय-शाहिद तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

शाहिद कपूर ने भी फैंस को विश किया दशहरा
शाहिद कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं. एक्टर ने लिखा, “आप खुद से ही सबसे बड़ा युद्ध लड़ते हैं. जब आप इससे जीत जाएंगें, सब कुछ जीत जाएंगे.”

Dussehra 2024: कंगना से करीना और अक्षय-शाहिद तक, तमाम सेलेब्स ने फैंस को खास अंदाज में दी दशहरा की शुभकामनाएं

सनी देओल ने फैंस को विश किया दशहरा
बॉर्डर 2 एक्टर सनी देओल ने भी एक्स अकाउंट पर फैंस को दशहरा और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “सभी को विजयादशमी और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, हैदराबाद में त्योहार मनाऊंगा हैप्पी दशहरा.”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here