सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

दिल्ली में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : विनोद जायस

Advertisement

दिल्ली में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा जीतेगी : विनोद जायस
* आप पार्टी की नीतियों से परेशान हो चुकी है जनता

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) ; हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 को घोषित हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा के खाते में 48 सीटें आईं जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल को 2 सीट और निर्दलीय के खाते में 3 सीटें आईं। हरियाणा चुनाव के नतीजों ने दिल्ली में भी हलचल मचा दी है। एक तरफ भाजपा खुश है वही कांग्रेस और आप की परेशानी बढ़ गई है।

इस विषय पर बात करते हुए उत्तरी पूर्वी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी और हरियाणा के जो नतीजे आए हैं उनका प्रभाव दिल्ली की जनता पर और दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर जरूर पड़ेगा। विनोद जायस ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव का नतीजा भाजपा के पक्ष में आएगा क्योंकि कुछ महीनों पहले हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने सातों लोकसभा सीट जीती जिसका सीधा सीधा मतलब यही है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना मतदान दिया और भाजपा के काम से खुश होकर ही उन्होंने फिर से भाजपा के सांसदों को चुना तो जब लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में एक तरफा आए हैं तो विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही जीत होगी।

Advertisement

विनोद जायस ने आगे कहा की जनता चाहे दिल्ली की हो या हरियाणा की लेकिन पार्टियों का काम सभी देखते हैं, हरियाणा दिल्ली से लगा हुआ है और अगर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अच्छा काम किया होता, बेहतरीन काम किया होता तो हरियाणा की जनता इस बात को देखकर आम आदमी पार्टी को हरियाणा में अपना वोट देती और कम से कम आम आदमी पार्टी को कुछ तो सीट मिलती लेकिन आम आदमी पार्टी का हरियाणा में सूपड़ा साफ होने का सीधा मतलब यह है कि जो जनता है वह आम आदमी पार्टी से खुश नहीं है। विनोद जायस ने आगे कहा कि जनता किसी भी राज्य की हो लेकिन जनता इस बात को तो समझती है कि किस पार्टी की मंशा जनहित की है और किस पार्टी की मंशा सिर्फ अपने हित की है तो इसलिए हरियाणा की जनता ने आम आदमी पार्टी की असलियत को समझा कि आम आदमी पार्टी के सभी वादे झूठे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी का सच्चा चेहरा सामने आने के बाद अब दिल्ली की जनता दोबारा आम आदमी पार्टी को नहीं चुनेगी और दिल्ली में अबकी बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *