सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत का परचम लहराएगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

4 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत का परचम लहराएगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

हरियाणा की तरह दिल्ली में भी जीत का परचम लहराएगी भाजपा : रोमेश चन्द्र गुप्ता

* आप पार्टी के भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है जनता

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली, जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। एक तरफ जहां जम्मू कश्मीर में एनसी और कांग्रेस के गठबंधन ने जीत हासिल करते हुए बहुमत के आंकड़े को हासिल कर लिया है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में सभी एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए भाजपा ने हरियाणा में जीत हासिल करते हुए बहुमत के आंकड़े को हासिल कर लिया है जिसके साथ भाजपा ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगा दी है। आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में मात्र एक सीट ही जीती है वही हरियाणा में तो आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। राजनीतिक विशेषज्ञ हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देख रहे है और उनका कहना है कि हरियाणा में भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की करारी हार दिल्ली विधानसभा चुनावों पर फर्क जरूर डालेगी।

Advertisement

इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला के महामंत्री पूर्व निगम पार्षद रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा के नेताओं को एवं एक एक कार्यकर्ता को बहुत बहुत बधाई। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में हुई भाजपा की जीत, भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है और पिछले दस वर्षों में हरियाणा में भाजपा के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की जीत है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दस वर्षों में बहुत काम किया और इस काम पर अपनी मोहर लगाते हुए तीसरी बार लगातार हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का प्रभाव दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से भाजपा ने हरियाणा में जीत हासिल करी है उसी तरीके से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि हरियाणा के चुनाव में गौर करने वाली बात यह भी है कि आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा में चुनाव लड़ा था, अरविंद केजरीवाल पहले हरियाणा में ही रहते थे और दिल्ली में भी पिछले दस वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार है लेकिन उसके बावजूद हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई क्योंकि दिल्ली की जनता को धोखा देते हुए जो करोड़ों रुपयों का घोटाला दिल्ली की जनता के साथ अरविंद केजरीवाल ने किया वह पूरे देश ने देखा और पूरे देश की जनता ने इस बात को समझा कि किस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त की रेवड़ी देकर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकी इसलिए हरियाणा की जनता ने अरविंद केजरीवाल के किसी वादों पर भरोसा नहीं किया और हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा ही साफ कर दिया।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा की हरियाणा में आम आदमी पार्टी को चारों खाने चित करके हरियाणा की जनता ने अरविंद केजरीवाल का आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का सपना भी चकनाचूर कर दिया और इसके साथ साथ हरियाणा की जनता ने अरविंद केजरीवाल को यह संकेत भी दे दिया है कि जिस राज्य की जनता ने आम आदमी पार्टी को सबसे पहले सत्ता पर बिठाया था और जिस जनता ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था वह पहले उस राज्य की जनता के लिए कुछ करें उसके बाद दिल्ली से बाहरनिकलने की सोचे नहीं तो कही ऐसा न हो कि अन्य राज्यों के चक्कर में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव भी हार जाए और आम आदमी पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *