सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश की जगह UAE में क्यों हो रहा है वीमेंस टी20 विश्वकप? जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

3 मिनट पढ़ें
Women's T20 World Cup 2024

Women's T20 World Cup 2024: बांग्लादेश की जगह UAE में क्यों हो रहा है वीमेंस टी20 विश्वकप? जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

India vs Pakistan Women’s T20 World Cup 2024: वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का 3 अक्टूबर से आगाज हो रहा है. यह मुकाबला पहले बांग्लादेश में खेला जाना था. लेकिन आईसीसी ने इसका वेन्यू बदल दिया है. अब टूर्नामेंट यूएई में आयोजित होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम जल्द ही यूईए के लिए रवाना होगी.

दरअसल इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में होना था. लेकिन बांग्लादेश में बीते दिनों काफी हिंसा हुई. देश में अस्थिरता काफी बढ़ गई. बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए वहां वीमेंस टी20 विश्व कप का आयोजन सुरक्षित नहीं था. इसी वजह से वेन्यू बदलना पड़ा. भारत को भी मेजबानी के लिए पूछा गया था. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इसको लेकर सहमति नहीं जताई. इसी वजह से यूएई को मेजबानी के लिए चुना गया.

20 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल मैच –

भारत टूर्नामेंट में पहला मैच न्यूजीलैंड से है. यह मुकाबला दुबई में आयोजित होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी दुबई में ही खेला जाना है. टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से है. यह शारजाह में खेला जाएगा. वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला दुबई में आयोजित होगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को आयोजित होगा. इसके बाद फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच भी दुबई में आयोजित होगा.

टीम इंडिया में इन्हें मिली है जगह –

टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वीमेंस टी20 विश्व कप खेलेगी. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा और यास्टिका भाटिया को भी टीम में जगह मिली है. पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शोभना और सजीवन भी टीम का हिस्सा हैं. राधा यादव, दयालन हेमलता और अरुंधति रेड्डी भी टीम इंडिया में शामिल हैं.

टीम इंडिया का टी20 विमेंस विश्व कप 2024 में पूरा शेड्यूल –

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 4 अक्टूबर
  • भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, 6 अक्टूबर
  • भारत बनाम श्रीलंका,  दुबई, 9 अक्टूबर
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 13 अक्टूबर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *