जनता दरबार लगाने की घोषणा भाजपा की नौटंकी : रेखा रानी

0
158
रेखा रानी
जनता दरबार लगाने की घोषणा भाजपा की नौटंकी : रेखा रानी

जनता दरबार लगाने की घोषणा भाजपा की नौटंकी : रेखा रानी

* चुनाव के समय ही क्यों सूझी भाजपा को

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,भाजपा दिल्ली प्रदेश ने हर शनिवार को जनता दरबार के आयोजन का फैसला लिया है जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ भाजपा के सांसद जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें हल करेंगे। इसी विषय पर बात करते हुए भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी ने कहा कि हर बात पर नफरत फैलाने वाली, हर मुद्दे पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी का ही तरीका इस्तेमाल कर रही है।

रेखा रानी ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल भाजपा की किसी तानाशाही के आगे नहीं झुके और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया की वह दिल्ली की जनता की अदालत में जाएंगे और जब तक जनता उनको इस बात का प्रमाण पत्र नहीं दे देगी कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं तब तक अरविंद केजरीवाल वापस से दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, इसी के आधार पर भाजपा ने यह जनता दरबार लगाने का फैसला किया है। रेखा रानी ने कहा कि जो भाजपा यह कह रही है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से परेशान है मैं उस भाजपा से यह सवाल पूछती हूं कि क्या दिल्ली की जनता आज ही परेशान है जब दिल्ली में अगले विधानसभा चुनाव होने में मात्र चार से पांच महीने रह गए हैं?

क्या दिल्ली की जनता इससे पहले परेशान नहीं थी? क्या दिल्ली की जनता को इससे पहले कोई परेशानियां नहीं थी यह सभी परेशानियां दिल्ली की जनता को अब हो रही है जब दिल्ली के अगले विधानसभा चुनाव होने में मात्र चार से पांच महीने रह गए हैं? रेखा रानी ने कहा कि जनता दरबार भाजपा का एक राजनीतिक दांव है और भाजपा ने यह जनता दरबार लगाने का फैसला इसलिए लिया है ताकि वह अगले विधानसभा चुनाव में अपना वोट बैंक दिल्ली में तैयार कर सके।

रेखा रानी ने कहा कि भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई हमदर्दी नहीं है यह तो वह राजनीतिक पार्टी है जो देश में धर्म के नाम तक पर नफरत फैलाती है। रेखा रानी ने कहा कि आज दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से, आम आदमी पार्टी के कार्यों से बहुत खुश है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आपको इसका सबूत भी मिल जाएगा जब दिल्ली की जनता फिर से आम आदमी पार्टी को बहुमत देकर दिल्ली की सत्ता पर बैठाएगी और अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर उन्हें फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी। रेखा रानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की, अरविंद केजरीवाल की छवि को खराब करने की भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन शायद भाजपा यह बात भूल गई है की आम आदमी पार्टी का आधार जनता है और जिस राजनीतिक पार्टी का आधार जनता हो उस राजनीतिक पार्टी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here