सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

आम आदमी पार्टी की मजबूती में आतिशी का रहा है बड़ा योगदान : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें
रेखा रानी

आम आदमी पार्टी की मजबूती में आतिशी का रहा है बड़ा योगदान : रेखा रानी

Advertisement

आम आदमी पार्टी की मजबूती में आतिशी का रहा है बड़ा योगदान : रेखा रानी

* मुख्यमंत्री चुन लिया पार्टी नें लिया सराहनीय फैंसला

-शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराधिकारी चुनी गईं आतिशी अब दिल्ली की नई सीएम होंगी। इसी विषय पर बात करते हुए भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी ने कहा कि आतिशी एक बहुत ही पढ़ी लिखी, समझदार, अनुभवी और आम आदमी पार्टी की बहुत ही वरिष्ठ नेता है और निश्चित ही जो नई जिम्मेदारी उनको आम आदमी पार्टी ने, अरविंद जी ने दी है वह इस जिम्मेदारी को बहुत ही अच्छी तरीके से निभाएंगी और बहुत ही अच्छी मुख्यमंत्री साबित होंगी। रेखा रानी ने कहा की आतिशी फिलहाल दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, वह वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभागों की मंत्री हैं। रेखा रानी ने कहा की आतिशी ने आम आदमी पार्टी की स्थिरता बनाए रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है खासकर तब जब अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं को झूठे मुकदमों में जेल में बंद किया जा रहा था उस समय आतिशी ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी का संचालन किया।

रेखा रानी ने आगे कहा की दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के लिए मैं आतिशी को बहुत बहुत बधाई देती हूं और इसके साथ साथ मैं सलाम करती हूं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को, उनकी ताकत को, उनकी हिम्मत को, उनके जज्बे को क्योंकि अरविंद केजरीवाल जिस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने उन्होंने पूरे देश की राजनीति में एक नई क्रांति ला दी, मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल पर शुरू से ही भाजपा ने कई हमले किए लेकिन वह भाजपा की तानाशाही के आगे झुके नहीं और लगातार भाजपा की तानाशाही के विरुद्ध लड़ते रहे, अपनी आवाज को बुलंद करते रहे, अरविंद केजरीवाल से डरकर बीजेपी इतनी बौखला गई कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल तक में डाल दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल तब भी नहीं झुके, जेल से ही उन्होंने एक बेहतर सरकार चलाई और आज जेल से बाहर आकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अरविंद केजरीवाल ने इस बात को साबित कर दिया कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालच नहीं है, अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद का लालच नहीं है, अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए जनता की सेवा करने के लिए और चाहे वह मुख्यमंत्री हो या ना हो मुझे इतना विश्वास जरूर है कि वह जनता की सेवा करते रहेंगे। और जनता की अदालत उन्हें बरी कर फिर से दिल्ली की सत्ता सौंपेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *