सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

कांग्रेस नेताओं के वायरल वीडियो पर नायब सैनी और दुष्यंत चौटाला का तंज, ‘पहले अपना घर भरो, फिर…’

3 मिनट पढ़ें
नायब सैनी

कांग्रेस नेताओं के वायरल वीडियो पर नायब सैनी और दुष्यंत चौटाला का तंज, 'पहले अपना घर भरो, फिर...'

Advertisement

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले जमकर प्रचार-प्रसार हो रहा है. इसी बीच कांग्रेस नेताओं के वायरल हो रहे बयान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधा है.

दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर लिखा कि पहले जमीनें बेची सौदेगारों को, अब खुश करेंगे रिश्तेदारों को, फिर पेट भरेंगे ये सब अपना, नौकरियां देंगे सिर्फ़ यारों को. दरअसल, असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी और फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा के बयान पर उन्होंने निशाना साधा है.

क्या बोले थे शमशेर सिंह गोगी और नीरज शर्मा?
जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी और फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा का वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें शमशेर सिंह गोगी एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सरकार आने पर असंध का हिस्सा भी होगा. सरकार आने पर पहले अपने रिश्तेदारों को खुश करेंगे जो हमारी मदद कर रहे हैं, जो भाईचारे में आ रहे हैं उसकी मदद करेंगे, लेकिन पहले अपना घर तो भरेंगे ही. इसलिए सरकार में पड़ने के लिए चुनाव जीतना जरूरी है.

वहीं फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा के वीडियो में साफ तौर सुना जा सकता है जिसमें वे कह रहे है भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार आने पर दो लाख नौकरियां देंगे, इसमें से दो हजार नौकरियों का कोटा हमें मिलेगा. जिस गांव से जितनी ज्यादा वोट मिलेगी उतनी ज्यादा नौकरी मिलेगी.

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी घेरा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसपर उन्होंने लिखा कि कांग्रेस मैनिफेस्टो का दूसरा वादा, पहले अपना घर भरो बाद में कुछ बच जाए तो जनता के लिए करो.

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हुड्डा की नीयत और कांग्रेस के असली चाल चरित्र का प्रचार करते हुए. कांग्रेस मैनिफेस्टो का पहला वादा नौकरी फिर पर्ची खर्ची पर बाटेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *