सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

क्या दिल्ली की अगली सीएम बनेंगी आतिशी? सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा- ‘AAP की सरकार…’

2 मिनट पढ़ें
आतिशी?

क्या दिल्ली की अगली सीएम बनेंगी आतिशी? सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा- 'AAP की सरकार...'

Advertisement

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार (17 सितंबर) को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इससे पहले आप में अगले सीएम को लेकर मंथन जारी है. सीएम की रेस में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत समेत कई नाम हैं, हालांकि अंतिम फैसला आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में लिया जाएगा. पीएमसी की बैठक सीएम केजरीवाल के आवास पर आज शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई.

इसके बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे पार्टी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में सीएम के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी. इस बीच आतिशी से जब सीएम बनने की अटकलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए खारिज कर दिया.

आतिशी ने क्या कहा?

आतिशी से न्यूज 18 के कार्यक्रम में सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ”कल हमारी विधायक दल की बैठक है. इसमें फैसला होगा. आम आदमी पार्टी की सरकार जो दिल्ली में है, उसका मुख्यमंत्री कोई भी बने, आप की सरकार जनता के लिए काम करती आई है और करती रहेगी. हम काम करने में पीछे नहीं हटेंगे.”

Advertisement

वहीं जब आप सांसद संदीप पाठक से सीएम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम अगले 1-2 दिन में तय हो जाएगा. विधायक दल की बैठक होगी जिसमें किसी एक का चयन किया जाएगा. अरविंद केजरीवाल को सत्ता से मोह नहीं है, उन्हें अपनी इज्जत सबसे ज्यादा प्यारी है.

अरविंद केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. उसके बाद उन्होंने रविवार को आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसी दौरान इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वो तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक कि जनता का फैसला नहीं आ जाता है. इसके साथ ही उन्होंने नवंबर में महाराष्ट्र के साथ दिल्ली में चुनाव कराने की अपील की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *