सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली में क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेखौफ बदमाशों ने बाउंसर्स को दी गाली, इसके पीछे क्या था मकसद?

2 मिनट पढ़ें

Delhi fearless miscreants abused bouncers heavy firing outside club in Seemapuri club   दिल्ली में क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेखौफ बदमाशों ने बाउंसर्स को दी गाली, इसके पीछे क्या था मकसद?

 

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस का इकबाल राष्ट्रीय राजधानी में खत्म हो गया है. इसका सबूत यही है कि पांच सितंबर की रात बेखौफ बदमाश पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी स्थित क्लब पहुंचे और गेट पर तैनात बाउंसर्स को घुटनों के बल बैठने को कहा. बंदूक की नोक पर चार से मे तीन बदमाश क्लब के अंदर घुस गए. इस दौरान एक बदमाश ने बाउंसर्स को घुटनों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया.

दिल्ली के सीमापुरी क्लब के बारह की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बाहर आ गया है. सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश दिखाई दे रहे हैं. CCTV में साफ दिखाई दे रहा है कि हथियारों से लैस चार बदमाश सीमापुरी इलाके के एक क्लब में आते हैं. एक बदमाश क्लब के बाहर खड़े बाउंसर जिसमें महिला भी शामिल हैं, को घुटनों पर बैठने के लिए धमकाता है.

तो ये था बदमाशों का मकसद!

इसके बाद दो बदमाश हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग करता है. ये बात अलग है कि गोली किसी को नहीं लगी. सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि फायरिंग के पीछे बदमाशों का मकसद क्लब मालिक को धमकाना और रंगदारी वसूल करना था. यह वारदात पांच सितंबर की है. दिल्ली के सीमापुरी इलाके में क्लब पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. गुरुवार देर रात कार सवार चार शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया

चार में से एक बदमाश गिरफ्तार

बदमाशों ने महिला बाउंसर को बंधक बनाकर सर पर पिस्टल रखी और सभी बाउंसर को पैरों के बल बैठाया और उसके बाद क्लब पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है. गिरफ्तार बदमाश लोनी का रहने वाला है. सभी बदमाश क्लब में फ्री एंट्री मांग रहे थे. फ्री में एंट्री न मिलने के बाद उन्हें इस वारदात को अंजाम दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *