सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 21 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने किए इंतजाम : प्रमोद झाEast Delhi Skywalk: यमुनापार को मिलेगी पहली स्काईवॉक की सौगात, विकास को नई ऊंचाई दे रही रेखा सरकार : संजय गोयलDelhi Culture Committee: दिल्ली सरकार की कला, संस्कृति एवं भाषा समिति के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. गुरमीत सिंह सूरा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मिलेगी जिम्मेदारीEhsaas 2026 Scheme: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी ‘एहसास 2026’ योजना : संदीप कपूरNikhil Gupta Sentenced: पन्नू की हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को अमेरिका में 19 साल 7 महीने की जेलBelagavi Grandmother Murder: गृहलक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने 78 साल की दादी की जान ली, शव बोरे में भरकर डैम में फेंकाMalda BJP Leader Killed: मालदा में झगड़ा सुलझाने गए भाजपा नेता चंदन मंडल की पिटाई से मौत, पत्नी ने TMC पर लगाया आरोपGondia Air Hostess Murder: एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या में दोस्त की पत्नी गिरफ्तार, 13 लाख में दी थी सुपारी

Congress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Congress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफ

नई दिल्ली (शिवा कौशिक)। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस की ओर से महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद हाजी जरीफ ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह महारैली केवल किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता के हक और न्याय की आवाज को बुलंद करने का मंच है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस रैली में जितनी अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे, जनता की आवाज उतनी ही मजबूती से उठाई जा सकेगी।

हाजी जरीफ ने कहा कि वोट चोरी कोई सामान्य मुद्दा नहीं है, बल्कि उनके अनुसार यह देश के लोकतंत्र और संविधान पर बड़ा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है और संविधान की भावना को नुकसान पहुंचाया है। जरीफ ने दावा किया कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा और नरेंद्र मोदी द्वारा कथित तौर पर की गई वोट चोरी जनता के फैसले और जनादेश के खिलाफ है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा को सत्ता में बने रहने, नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर रहने और ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। हाजी जरीफ ने कहा कि उनके अनुसार इन लोगों ने अपने पदों का दुरुपयोग किया है और देश तथा जनता के हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के मंच से इन मुद्दों को उठाएगी और जवाबदेही की मांग करेगी।

Advertisement

हाजी जरीफ ने कहा कि कांग्रेस की इस महारैली का उद्देश्य जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने रखना है। उन्होंने दिल्लीवासियों सहित देशभर के लोगों से रामलीला मैदान पहुंचने और रैली में भागीदारी करने की अपील की। उनके मुताबिक, जनता की व्यापक भागीदारी से ही उनके हक और न्याय की आवाज को और मजबूती मिल सकेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *