सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इस एक्टर के लिए ऋषि कपूर ने बदल ली थी अपनी जन्म तारीख, साथ में बर्थडे मनाते थे दोनों

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rishi Kapoor Birth Anniversary: इस एक्टर ने ऋषि कपूर पर चढ़ा दी थी गाड़ी...  मुंह से बहने लगा खून; बाल-बाल बची थी जान

 

इस एक्टर के लिए ऋषि कपूर ने बदल ली थी अपनी जन्म तारीख, साथ में बर्थडे मनाते थे दोनों

ऋषि कपूर जीवित होते तो अपना 72वां जन्मदिन मना रहे होते. उन्होंने एक एक्टर के लिए अपनी जन्म तारीख तक बदल ली थी और कभी वे उसी के साथ ही अपना बर्थडे मनाया करते थे.

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर रहे ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है. साल 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर के चलते निधन हो गया था. अगर वे जीवित होते तो 4 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाते. ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को दिग्गज डायरेक्टर और एक्टर राज कपूर के घर मुंबई में हुआ था.

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी थी. उन्हें आज भी फैंस उनकी फिल्मों के लिए याद करते हैं. 4 सितंबर को ऋषि की बर्थ एनिवर्सरी है. ऋषि असल जिंदगी में वे बेहद सख्त मिजाज के थे. लेकिन एक बॉलीवुड एक्टर के लिए ऋषि ने अपनी जन्मदिन की तारीख तक बदल ली थी और वे उसी एक्टर के जन्मदिन पर ही अपना जन्मदिन भी मनाते थे. आइए जानते है वो एक्टर कौन है?

शक्ति कपूर के लिए बदली थी जन्म तारीख

Advertisement

यहां बात हो रही है शक्ति कपूर की. बता दें कि शक्ति कपूर और ऋषि कपूर बेहद अच्छे दोस्त थे. दोनों एक ही उम्र के थे. शक्ति अपने दोस्त ऋषि से सिर्फ 1 दिन बड़े थे. जहां ऋषि का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था तो वहीं शक्ति का जन्म 3 सितंबर 1952 को हुआ था.

एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति ने ऋषि और अपनी दोस्ती के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि ऋषि हमेशा उनके साथ खड़े होते थे. ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने कहा था कि, ‘ऋषि के साथ मेरी जिंदगी बहुत पुरानी है. मैंने उनके साथ 25-30 फिल्‍में की होंगी. कुछ पॉपुलर फिल्‍में जो मैं याद कर सकता हूं, वो मनमोहन देसाई की ‘नसीब’, डेविड धवन की ‘बोल राधा बोल’, ‘ईना मीना डीका’ और ‘सरगम’ को कौन भूल सकता है. यह सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों में एक थी. इसलिए हम लोगों ने जिंदगी का काफी हिस्‍सा एक साथ शेयर किया है.’

एक ही दिन बर्थडे मनाने लगे दोनों

ऋषि ने आगे बताया था कि, ‘मेरी जिंदगी में बहुत कम लोग रहे हैं, जो मेरे साथ खड़े रहे हैं और ऋषि उनमें से एक थे. चूंकि हमारे बर्थडे में एक दिन का अंतर था, तो उन्‍होंने एक बार मुझसे पूछा था कि वह अपना जन्‍मदिन उनकी तरह शानदार तरीके से क्‍यों नहीं मनाते.

मैंने उनसे कहा कि आपकी तरह पार्टी देने और 100 लोगों को इनवाइट करने के लिए मेरे पास उतने पैसे नहीं है. तब से उन्‍होंने अपना बर्थडे एक दिन पहले मेरे साथ मनाना शुरू कर दिया, ताकि हम साथ में सेलिब्रेट कर सके. उन्‍होंने मेरे लिए कई बार आरके स्‍टूडियो में पार्टी दी. वहां दो केक होते थे. एक पर उनका और दूसरे पर मेरा नाम लिखा होता था.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *