Home मैं भी रिपोर्टर केजरीवाल सरकार  की बेरुखी के चलते झुग्गी बस्ती वाले जूझ रहे हैं...

केजरीवाल सरकार  की बेरुखी के चलते झुग्गी बस्ती वाले जूझ रहे हैं समस्याओं से : विपिन जैन

0
288

 

केजरीवाल सरकार  की बेरुखी के चलते झुग्गी बस्ती वाले जूझ रहे हैं समस्याओं से : विपिन जैन

नई  दिल्ली  ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  शाहदरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झिलमिल इंड्रस्टियल एरिया के राजीव कैंप व सोनिया कैंप झुग्गी बस्तियों में दूषित पेयजल की करी जा रही सप्लाई और बढे हुए बिजली के बिल व जलभराव जैसी अनेकों समस्याओं के खिलाफ भाजपा शाहदरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में भाजपा शाहदरा जिला महामंत्री रोमेश गुप्ता , विरेन्द्र अग्रवाल (मंडल प्रभारी) , देवेन्द्र बांदिल (अध्यक्ष भाजपा झिलमिल मंडल ) , कृष्णा गुप्ता ,फूल सिंह , गोविन्द विष्ट , संतोष , अर्जुन ,  कपिल भाटी व अनिल कुमार के साथ काफी संख्या में   झुग्गी बस्ती लोग शामिल थे ।

विरोध प्रदर्शन  में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन जैन सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के गैर जिम्मेदाराना रवैये  का परिणाम है कि विधानसभा सभा के किसी भी हिस्से को दूषित पेयजल की सप्लाई की समस्या से आज तक से  निजात नहीं दिला पाए ।

विधायक महोदय चुनाव नजदीक आता देख इतना बौखला गया है कि  वो अब लोगो से झुठ बोलकर गंदे पानी की समस्या के लिए विरोधी नेताओं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे है    जबकि हकीकत यह है कि विधायक महोदय 5 साल तक  क्षेत्र से गायब रहे और क्षेत्र के लोग पीने के गंदे पानी, बढे बिजली के बिल व जलभराव की समस्याओ से जूझते रहे , लेकिन उन्होंने कभी इनकी सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा । यहां तक कि बुजुर्गों की  पेंशन तक बंद रही तो भी उन्हें उनकी सुध लेने की फुर्सत नहीं मिली ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here