सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

आप पर भारत को गर्व है… पीएम मोदी ने अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल को दी बधाई; जानें क्या कहा

2 मिनट पढ़ें

Paralympics 2024: Pm Modi Congratulated Avni And Mona For Winning Medals At  Paris Paralympics, Praised Them - Amar Ujala Hindi News Live - Paralympics  2024:पीएम मोदी ने दी अवनि और मोना को

 

आप पर भारत को गर्व है… पीएम मोदी ने अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल को दी बधाई; जानें क्या कहा

पेरिस पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, अब पीएम मोदी ने दोनों शूटरों को बधाई दी हैं.

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा शूटर अवनि लेखना ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. अवनि लेखरा पैरालंपिक इतिहास में 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. बहरहाल, अवनि लेखरा को गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है- पेरिस पैरालंपिक में भारत का खाता खुला.. अवनि लेखरा को बधाई, उन्होंने R2 वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. साथ ही उन्होंने पैरालंपिक इतिहास में 3 मेडल जीतकर इतिहास रचा है. उनका समपर्ण भारत को गौरव की अनुभूति कराता रहेगा.

पीएम मोदी ने मोना अग्रवाल के लिए क्या लिखा?

वहीं, भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. पीएम मोदी ने मोना अग्रवाल को बधाई देते हुए लिखा कि R2 वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मोना अग्रवाल को बधाई… उनकी कामयाबी समर्पण और मेहनत तो दिखाता है. भारत को मोना पर गर्व है.

अब तक पेरिस पैरालंपिक में क्या-क्या हुआ?

बताते चलें कि भारतीय शूटर अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. साथ ही उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दरअसल, टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने 249.6 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था. लेकिन इस बार उन्होंने 249.7 का स्कोर बनाया और अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल की. वहीं, मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर बना तीसरा स्थान हासिल किया. इस तरह मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *