सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

घर वापसी का दौर शुरू हुआ कांग्रेस में ,देवेन्द्र की मेहनत ला रही है रंग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

घर वापसी का दौर शुरू हुआ कांग्रेस में ,देवेन्द्र की मेहनत ला रही है रंग

अमरलता सहित कई शामिल होंगे आज कांग्रेस में

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के बाद देश भर में लोगो की उम्मीद कांग्रेस के प्रति बढने लगी है | लोगो को विश्वास होने लगा है आने वाला समय कांग्रेस का है | और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है ,हालांकि दिल्ली में पार्टी को अभी बहुत कड़ी मेहनत की जरूरत है दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव दिन रात इस ओर अपनी टीम के साथ जुटे है, और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है उनकी टीम जो उन्हें ना केवल उचित मशवरा दे रही है बल्कि पार्टी से पूर्व में जुदा हुए लोगों को साधने का प्रयास भी कर रही है |

उल्लेखनीय है अरविन्द्र सिंह लवली के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी के कई पूर्व विधायक और कार्यकर्ता भाजपा में चले गए थे | श्री लवली की निगाहें अभी भी कांग्रेस को कमजोर करने में लगी है खबर तो यहाँ तक है कि जैसे ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजेगा वैसे ही कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काबिज लोग जिनमें कई ब्लाक अध्यक्ष भी शामिल है को श्री लवली भाजपा की टोपी पहनवा देंगे | इसकी भनक लगते ही देवेन्द्र यादव और उनकी टीम सचेत हो गई है और ऐसे लोगो पर नजर रखी जा रही है |

इसी कड़ी के तहत बनाये गए वार रूम से लवली समर्थकों का पत्ता काटने के लिए वार रूम ही भंग कर दिया गया था जिसे अब नये सिरे से बनाया जाएगा | जल्द जारी होने वाली ब्लाक अध्यक्षों की सूची से भी लवली समर्थकों की छुट्टी हो इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | देवेन्द्र यादव की योजना भी कांग्रेसी कुनबे को बढ़ाने की है और बड़ी तेजी से इस पर काम चल भी रहा है | बीते दिन भी आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता उनके नेत्रत्व
में कांग्रेस में शामिल हुए है | खबर है आम आदमी पार्टी के कम से कम दो विधायक देवेन्द्र यादव के सम्पर्क में है और जल्द ही उन्हें शामिल करने के लिए पार्टी हाईकमान की झंडी मिल सकती है | इसी तरह भाजपा के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी देवेन्द्र यादव के टच में है जिनमे भाजपा की ओर से नगर निगम का चुनाव लड़ी अमरलता सांगवान कल वीरवार को घर वापसी यानी कांग्रेस में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल होने जा रही है | अमरलता सांगवान को जमीनी नेता माना जाता है उनके स्व.पति कप्तान सिंह हमारे कालेज समय से मित्र रहे हैं | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *