सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

क्या कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद? शरद पवार की गठबंधन सहयोगियों से बड़ी अपील के बाद उठे सवाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Maharashtra Bandh News Sharad Pawar NCP SP will not attend Congress Shiv  Sena UBT Uddhav Thackeray | क्या कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद? शरद पवार की गठबंधन  सहयोगियों से बड़ी अपील के बाद उठे सवाल

 

क्या कल नहीं होगा महाराष्ट्र बंद? शरद पवार की गठबंधन सहयोगियों से बड़ी अपील के बाद उठे सवाल

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनसीपी एसपी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र बंद से खुद को पीछे कर लिया है. उन्होंने कहा कि अदालत का सम्मान करते हुए इसे वापस लिया जाए.

महाराष्ट्र बंद को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर एनसीपी एसपी के प्रमुख शरद पवार महाविकास आघाड़ी द्वारा बुलाए गए बंद में शामिल नहीं होंगे. अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास समय नहीं है कोर्ट का जवाब देने के लिए इसलिए कल हम बंद में शामिल नहीं होंगे.

Advertisement

शरद पवार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “बदलापुर घटना के मद्देनजर कल 24 अगस्त 2024 को राज्यव्यापी सार्वजनिक बंद का आह्वान किया गया था. दो मासूम बच्चियों के साथ किया गया अत्याचार बेहद घिनौना था. इसके खिलाफ समाज में प्रबल जनभावनाएं उभरी हैं. ये इस मामले पर सरकार का ध्यान खींचने की एक कोशिश थी. यह बंद भारत के संविधान के मौलिक अधिकारों के दायरे में था. हालांकि माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि बंद असंवैधानिक है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”उक्त निर्णय के विरूद्ध समय सीमा के कारण सुप्रीम कोर्ट में तत्काल अपील संभव नहीं है. चूंकि भारतीय न्यायपालिका एक संवैधानिक संस्था है, इसलिए अनुरोध है कि संविधान का सम्मान करते हुए कल के बंद को वापस ले लिया जाए.”

इससे पहले आज (शुक्रवार) दिन में ही उद्धव ठाकरे ने लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, “कई लोगों को लगने लगा है कि स्कूल में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. कल (शनिवार) के बंद में सिर्फ महाविकास अघाड़ी ही नहीं, बल्कि सभी नागरिक हिस्सा लेंगे. बंद दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा. कल के बंद के दौरान बस और ट्रेन सेवाएं भी बंद होनी चाहिए. आप किसी भी धर्म या जाति के हों, लेकिन अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाएं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *