सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL में मचाई तबाही, फिर कहीं गुम हो गया यह खिलाड़ी, अब USA में बना हेड कोच

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Paul Valthaty takes up head coach role in the USA Once an IPL sensation latest sports news Paul Valthaty: IPL में मचाई तबाही, फिर कहीं गुम हो गया यह खिलाड़ी, अब USA में बना हेड कोच

 

IPL में मचाई तबाही, फिर कहीं गुम हो गया यह खिलाड़ी, अब USA में बना हेड कोच

पॉल वाल्थाटी USA में कोचिंग देंगे. माइनर लीग क्रिकेट में सिएटल थंडरबोल्ट्स (Seattle Thunderbolts) ने पॉल वाल्थाटी को अपना हेड कोच बनाया है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2011 में पॉल वाल्थाटी (Paul Valthaty) ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन इसके बाद यह खिलाड़ी कहीं गुम हो गया. हालांकि, आईपीएल में पॉल वाल्थाटी खेलते रहे, लेकिन अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके. बहरहाल, अब पॉल वाल्थाटी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, अब पॉल वाल्थाटी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में कोचिंग देंगे. माइनर लीग क्रिकेट (Minor League Cricket) में सिएटल थंडरबोल्ट्स (Seattle Thunderbolts) ने पॉल वाल्थाटी को अपना हेड कोच बनाया है.

Advertisement

सिएटल थंडरबोल्ट्स ने जारी किया बयान…

सिएटल थंडरबोल्ट्स ने बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि सिएटल थंडरबोल्ट्स ने अपने लाइनअप में बिग हिटर को शामिल किया है, लेकिन मैदान के बाहर… हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व ताबड़तोड़ बल्लेबाज पॉल वाल्थाटी हमारे हेड कोच होंगे. वहीं, पॉल वाल्थाटी ने सिएटल में थंडरबोल्ट्स क्रिकेट अकादमी में युवा क्रिकेटरों के साथ काम करना शुरू कर दिया है. पॉल वाल्थाटी वीडियो में कह रहे हैं कि वह मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के अपने अनुभव को सिएटल में उभरती प्रतिभाओं के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं.

आईपीएल 2013 में आखिरी बार खेले थे पॉल वाल्थाटी…

बताते चलें कि पिछले साल पॉल वाल्थाटी ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2011 में सनसनी मचा दी थी. उस सीजन पॉल वाल्थाटी ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था. आईपीएल 2013 में पॉल वाल्थाटी ने आखिरी बार खेले. इसके बाद वह आईपीएल अनुबंध हासिल करने में नाकाम रहे. साथ ही पॉल वाल्थाटी अपने करियर में चोट से जूझते रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *