सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

देहरादून रेप मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

Dehradun : बस में नाबालिक लड़की से गैंगरेप का खुलासा , पांच आरोपी गिरफ्तार  - Uttarakhand Morning Post

 

देहरादून रेप मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता का ‘बालिका निकेतन’ में सामान्य मेडिकल जांच कराई गई थी.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नाबालिग से रेप मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया. एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को बताया कि 16 साल की नाबालिग पंजाब की रहने वाली है. 13 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज के दो कर्मचारी नाबालिग को दिल्ली के कश्मीरी गेट से देहरादून लेकर आए थे. यहां उन्होंने नाबालिग के साथ रेप किया. इस मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने पुलिस को दी थी.

सूचना मिलते ही पुलिस पीड़िता के पास पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर आईएसबीटी बस स्टैंड के कर्मचारियों से पूछताछ की गई. कंडक्टर और ड्राइवर के साथ एक कैशियर को भी हिरासत में लिया गया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

एसएसपी अजय सिंह ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता का ‘बालिका निकेतन’ में सामान्य मेडिकल जांच कराया गया था, क्योंकि उसने रेप का जिक्र नहीं किया था. इसके कुछ दिन बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई थी, तब उसने घटना की सूचना दी. इसके बाद पीड़िता की मेडिकल जांच फिर से कराई गई, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

पुलिस ने आरोपी दो बस ड्राइवर, एक कंडक्टर, एक कैशियर और एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है. इस मामले में बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने दुख जताते हुए घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की घटना निंदनीय है. उनकी एसएसपी से बात हुई है. सभी पहलुओं पर जांच हो रही है. नाबालिग के परिजनों से भी इस बात की पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने अपनी बच्ची को अकेले कैसे और क्यों छोड़ा था?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *