सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘आते हैं वहीं मार देंगे’, नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने JDU नेता को ही धमकाया!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gopal mandal threatened to jdu leader big allegation on nitish kumar party  jdu mla | 'आते हैं तुम्हें मार देंगे', नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल  मंडल ने JDU नेता को धमकाया |

 

‘आते हैं वहीं मार देंगे’, नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने JDU नेता को ही धमकाया!

गोपाल मंडल पर लगे इस आरोप पर उनका पक्ष लिया गया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा. फिलहाल एसपी ने इस पूरे मामले में जांच की बात कही है.

जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं. पार्टी के इस बड़बोले विधायक के कारनामों पर सीएम नीतीश कुमार भी कोई एक्शन नहीं लेते हैं. इससे समझा जा सकता है कि गोपाल मंडल किस तेवर में रहते होंगे. गोपाल मंडल पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है. मामला थाने तक पहुंच गया है. धमकी भरे इस मामले में पीड़ित जेडीयू नेता नरेश मंडल (उम्र 65 वर्ष) ने परबत्ता थाने में बीते शनिवार (17 अगस्त) को शिकायत की है.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

परबत्ता थाने को दिए आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा है कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है. शुक्रवार (16 अगस्त) को जेडीयू के प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस होटल में एक बैठक हुई थी. इस समय विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया, लेकिन वह नहीं उठा सके. इसके बाद उन्होंने रात में गोपाल मंडल को फोन किया तो विधायक भड़क गए. जाति सूचक गाली देते हुए होटल को उजाड़ने की धमकी दे दी. नरेश मंडल ने कहा कि फोन पर ही विधायक ने कहा कि मेरे दुश्मन सबको बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे.

‘आज सिर्फ चेतावनी देनी है…’

शिकायतकर्ता नरेश मंडल ने कहा कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वो अपने होटल के बगल में ही सोने चले गए. आधी रात को करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच चार आदमी पहुंचे. पेट और छाती पर राइफल रख दिया. वह हड़बड़ाकर उठा तो सभी गाली देने लगे. उन लोगों ने कहा कि गोपाल भैया आ गए हैं. तुम्हारी इतनी औकात हो गई कि गोपाल भैया के आदेश के बाद भी बहस करते हो. इस पर एक राइफलधारी ने कहा कि साहब गाड़ी में हैं और बोले हैं कि आज सिर्फ चेतावनी देनी है. दबिया हाथ में लिए एक आदमी ने कहा कि इसका आज गर्दन ही उतार देते हैं.

नरेश मंडल ने आवेदन में जिक्र किया है कि उन्होंने अपनी जान बचाने की गुहार लगाई. पैर पकड़कर माफी मांगते रहे. वे लोग रोड पर खड़ी सफारी गाड़ी की ओर देखते हुए कह रहे थे कि एक बार बोलिए ना साहब इसका आज खेल खत्म कर देते हैं. इस मामले में नवगछिया के एसपी पूरण झा ने कहा कि परबत्ता थाने को यह शिकायत मिली है. अभी केस दर्ज नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं विधायक गोपाल मंडल से इस पर प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कुछ नहीं कहा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *