सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

15 अगस्त के दिन कैसा रहता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानें अब तक कितनी बार मिली जीत?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

all cricket matches india played on 15 august independence day test match 15 अगस्त के दिन कैसा रहता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानें अब तक कितनी बार मिली जीत?

15 अगस्त के दिन कैसा रहता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानें अब तक कितनी बार मिली जीत?

भारतीय टीम कई बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्रिकेट मैच खेलने देश सेवा पर निकली है.

भारत कुछ ही दिनों में अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस दिन भारत में छुट्टी होती है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम एक या दो नहीं बल्कि कई बार 15 दिन के मौके पर भी देश सेवा करने निकल पड़ी थी. हालांकि 15 अगस्त के दिन टीम इंडिया ने ज्यादातर टेस्ट मैच ही खेले हैं, जिनमें आइए जानते हैं उसका प्रदर्शन कैसा रहा है?

15 अगस्त के दिन भारत ने कितने मैच खेले?

भारत को 15 अगस्त, 1947 के दिन ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिली थी. आजादी के बाद भारत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहला मैच 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. दरअसल वो टेस्ट मैच 14 अगस्त को शुरू हुआ था, जो ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ था. उसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया ने 2001 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, जिसमें भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

वहीं जब टीम इंडिया 2014 में इंग्लैंड दौरे पर गई तब 15 अगस्त के दिन टेस्ट मुकाबला शुरू हुआ था, जिसमें भारत पारी और 244 रनों के विशाल अंतर से हार गया था. वहीं 2015 में इस खास मौके पर भारत को श्रीलंका, वहीं 2021 में भारतीय टीम 151 रन से विजयी रही थी.

1952 – भारत बनाम इंग्लैंड (टेस्ट मैच – ड्रॉ)

Advertisement

2001 – भारत बनाम श्रीलंका (टेस्ट मैच – भारत हारा)

2014 – भारत बनाम इंग्लैंड (टेस्ट मैच – भारत हारा)

2015 – भारत बनाम श्रीलंका (टेस्ट – भारत हारा)

2021 – भारत बनाम इंग्लैंड (टेस्ट मैच – भारत जीता)

वनडे मैच 14 अगस्त को शुरू 15 अगस्त को खत्म

दरअसल भारतीय टीम ने 15 अगस्त के दिन एक वनडे मैच भी खेला है. टीम इंडिया 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा कर रही थी और उस समय तीसरे वनडे मैच को भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीता था. यह मैच वेस्टइंडीज में 14 अगस्त को शुरू हुआ और मुकाबला शाम के समय समाप्त हुआ, लेकिन भारतीय समयानुसार देखा जाए तो यह 15 अगस्त के दिन समाप्त हुआ था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *