सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

इस ‘शर्त’ पर IPL 2025 में खेलेंगे एमएस धोनी, BCCI पर टिका फैसला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

MS Dhoni can play IPL 2025 on this condition BCCI will last Decision decide  his participation report | MS Dhoni: इस 'शर्त' पर IPL 2025 में खेलेंगे एमएस  धोनी, BCCI पर टिका फैसला

 

इस ‘शर्त’ पर IPL 2025 में खेलेंगे एमएस धोनी, BCCI पर टिका फैसला

एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नज़र आएंगे या नहीं, इस पर बड़ा खुलासा हुआ है. धोनी एक शर्त पर अगला आईपीएल खेल सकते हैं.

एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई दिए थे. 2024 के आईपीएल से पहले धोनी ने कप्तानी का पद छोड़ दिया था और युवा रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई की कमान सौंपी गई थी. आईपीएल 2024 को काफी वक़्त गुज़र चुका है, लेकिन इस बात को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है कि माही अगले सीज़न में खेलेंगे या नहीं. अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे धोनी का अगला आईपीएल खेलने का फैसला एक ‘शर्त’ पर टिक गया है.

Advertisement

माही के अगले सीज़न खेलने का फैसला बीसीसीआई पर टिकता हुआ दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बीसीसीआई आईपीएल में टीमों को 5-6 खिलाड़ी रिटेन करने की इजाजत देती है, तभी धोनी का एक खिलाड़ी के रूप में खेलते रहना जारी रह सकता है.

बता दें कि 2025 से पहले आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है. मेगा ऑक्शन से पहले इस बात की चर्चा ज़ोरों पर कि आईपीएल टीमें बीसीसीआई से 4 से ज़्यादा खिलाड़ी रिटेन करने की मांग कर रही हैं. मौजूदा वक़्त में टीमें मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी में बदलाव करती है या नहीं.

गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई का कैसा रहा प्रदर्शन

गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में कदम नहीं रख पाई थी. टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर रही थी. चेन्नई ने 14 में से 7 मैच जीते और 7 गंवाए थे. भले ही चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह न बनाई हो, लेकिन कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की तरफ से बैटिंग और कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था. अब अगले सीज़न में फिर गायकवाड़ पर सभी की नज़रें होंगी. फैंस देखना चाहेंगे कि क्या गायकवाड़ धोनी और चेन्नई की लिगेसी बरकरार रख पाएंगे या नहीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *