सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

झारखंड विधानसभा चुनाव पर BJP की भविष्यवाणी, ‘हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन…’

3 मिनट पढ़ें

amar kumar bauri claims this will be a last assembly session for hemant soren झारखंड विधानसभा चुनाव पर BJP की भविष्यवाणी, 'हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन...'

 

झारखंड विधानसभा चुनाव पर BJP की भविष्यवाणी, ‘हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन…’

नेता प्रतिपक्ष ने 26 जुलाई को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले बताया कि उनकी पार्टी किन मुद्दों को उठाएगी. विपक्ष ने दावा किया कि हेमंत सोरेन दोबारा सरकार नहीं बना पाएंगे.

झारखंड में विधानसभा का सत्र कल यानी 25 जुलाई से शुरू होने वाला है. सत्र के दौरान विपक्षी बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बौरी ने कहा कि हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन की सरकार का यह आखिरी सत्र और आखिरी विधानसभा भी है. अमर बौरी ने कहा कि वे जीतकर वापस नहीं आने वाले हैं.

अमर बौरी ने कहा, ” 2019 के विधानसभा चुनाव में जो वादे किए हैं उसे तोड़ा है. लोगों की संवेदनाओं के साथ भी खेला है. वायदाखिलाफी तो ठीक है आश्वासन देकर उसकी मर्यादा भंग करना तक तो ठीक है लेकिन जिस तरह से लाठियां और गोलियां चलाने पर अड़ी हुई है सरकार, साफ दिखलाती है कि सरकार बहुत अलोकप्रिय और झूठ बोलने वाली सरकार है.”

इन मुद्दों पर घेरने की हो रही तैयारी

अमर बौरी ने कहा, ”यह झारखंड विधानसभा का अंतिम सत्र है. हम इस सत्र में उन तमाम भूले वादों को याद दिलाएंगे, चाहे कानून-व्यवस्था, जितने भी इन्होंने तानाशाही रवैया अपनाकर सहायक पुलिसकर्मी, पैरा शिक्षक पर लाठियां बरसाने का काम किया है. लूट मचाया है. झारखंड को पीछे किया है. झारखंड को भ्रष्टाचार में नंबर वन राज्य बना दिया है. इन सारे विषयों में विधानसभा में सरकार से जवाब मांगेंगे और विधायक दल की बैठक में बात करेंगे.”

दूसरों के कार्य का श्रेय लेते हैं सीएम सोरेन- अमर बौरी

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के लोगों को वापस लाए जाने के मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया था. इस पर भी अमर बौरी ने प्रतिक्रिया दी है. अमर बौरी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ”राज्य के मुख्यमंत्री जी अगर थोड़ा भी संवेदनशील और कार्यशील होते तो पिछले 5 वर्षों के अपने कार्यकाल में झारखंड के पलायन की समस्या को रोकने हेतु कोई निर्णायक कदम जरूर उठाते परंतु आज हेमंत जी और उनकी सरकार अपनी घोर अकर्मण्यता को छुपाने हेतु अपने दायित्वों से भाग रहे हैं और दूसरों के कार्यों का श्रेय लेने के लिए कूद रहे हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *