सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

टेस्ट मैच के एक दिन में 600 रन… इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने कर दिया बड़ा दावा; विश्व क्रिकेट में मची खलबली

3 मिनट पढ़ें

England can score 600 runs in a day in Test cricket says Ollie Pope | टेस्ट  मैच के एक दिन में 600 रन... इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने कर दिया बड़ा दावा;

 

टेस्ट मैच के एक दिन में 600 रन… इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने कर दिया बड़ा दावा; विश्व क्रिकेट में मची खलबली

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप ने बड़ा दावा कर दिया है. पोप के बयान से विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है. यहां विस्तार से जानिए ओली पोप ने क्या कुछ कहा है.

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप ने बड़ा दावा किया है. पोप का कहना है कि उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में 600 रन भी बना सकती है. पोप के इस बयान से विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है. ओली पोप ने साथ ही उन खबरों को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड अब बैजबॉल की शैली छोड़ रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम है. हालांकि, इंग्लैंड ने यह रिकॉर्ड बैजबॉल के युग में नहीं बनाया है, बल्कि इंग्लिश टीम ने करीब 90 साल पहले 1936 में ही टेस्ट मैच के एक दिन में 588 रन बनाकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था.

ओली पोप का मानना है कि बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड टीम अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. ओली पोप ने ‘बीबीसी स्पोर्ट’ से कहा, “कभी-कभी हम एक दिन में 280 या 300 रन बना सकते हैं, क्योंकि हम परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं. पर ऐसा भी हो सकता है कि भविष्य में कभी ऐसा दिन आए जब हम 500 से 600 रन बना लें और यह अच्छा रिकॉर्ड होगा.”

बता दें कि इंग्लैंड ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 506 रन बनाए थे. पोप ने ‘बैजबॉल’ रणनीति के बारे में कहा, ट्रेंट ब्रिज में पहले दिन मुझसे पूछा गया था क्या आपको इस तरह खेलने के लिए कहा जाता है. नहीं, हमें ऐसा नहीं कहा जाता. यह हमारा स्वाभाविक खेल है और हम इसे खेलने के तरीके अपनाते हैं.

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की सीरीज में अभी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर रखी है. उसने पहले टेस्ट मैच में पारी के अंतर से और दूसरे मैच में 241 रन से जीत हासिल की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *