सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बस्ती में दस साल की नाबालिग से दरिंदगी, आम तोड़ने पर बाग के मालिक ने किया रेप

2 मिनट पढ़ें

 

भूत है, भूत है... चिल्ला कर बच्चों को बाग से भगाया, फिर 10 साल की मासूम से किया  रेप | son of mango orchard owner raped 10 year old girl in basti

बस्ती में दस साल की नाबालिग से दरिंदगी, आम तोड़ने पर बाग के मालिक ने किया रेप

बस्ती में आम तोड़ने पर बगिया के मालिक ने दस साल की लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.

बस्ती से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आम की बगिया में आम बिनने के लिए कुछ बच्चे गए हुए थे. बगिया के मालिक को आता देख वे बच्चे घबराकर भागने लगे. इस दौरान एक मासूम बच्ची भागने में कामयाब नहीं हो पाई. बगिया के मालिक ने बच्ची को पकड़ कर उसके साथ रेप किया. इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है.

मामला बस्ती जनपद के के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बाग में कुछ बच्चे आम तोड़ रहे थे. बाग मालिक को आता देख बच्चे भाग गए लेकिन एक दस वर्ष की बच्ची नहीं भाग सकी. बाग मालिक ने बच्ची से रेप किया. बच्ची ने घर पहुंचकर अपने मां-बाप को सारी घटना के बारे में बताया जिस पर बेटी के माता पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई, महज आम तोड़ने के लिए कोई कैसे किसी को इतनी बड़ी सजा दे सकता है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल ये पूरा मामला कप्तानगंज थाने की पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया है. आम की बगिया के बाग मालिक ने बच्ची को पकड़ा तो वह हाथ जोड़कर बोली दोबारा आम तोड़ने बाग में नहीं आउंगी लेकिन बाग मालिक को हैवानियत सवार थी. उसने आम तोड़ने के बदले बच्ची से रेप किया. बोला कि कहीं कहोगी तो बहुत मारूंगा.

बच्ची जब घर पहुंची तो परिजन उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए जहां बताया गया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है. एसओ कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है. जल्द ही आरोपी पकड़ा जायेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *