सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

अगर ऐसा हुआ तो Champions Trophy 2025 नहीं खेल पाएंगे पांड्या, जानें क्यों है टीम इंडिया से बाहर होने का डर

2 मिनट पढ़ें

अगर ऐसा हुआ तो Champions Trophy 2025 नहीं खेल पाएंगे पांड्या, जानें क्यों है टीम इंडिया से बाहर होने का डर

हार्दिक पांड्या अगर परफॉर्म नहीं कर पाए तो उनके लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है. टीम इंडिया में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है.

हार्दिक पांड्या निजी मसलों की वजह से परेशान चल रहे हैं. उन्हें टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे के लिए मौका दिया है. पांड्या टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक वे वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. पांड्या ने निजी कारणों से हटने का फैसला किया है. इसी वजह से उनसे कप्तानी भी छिन गई. अब पांड्या की दिक्कत और बढ़ सकती है. अगर वे परफॉर्म नहीं कर पाए तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो जाएंगे.

दरअसल पांड्या की फिटनेस पर सवाल उठ रहे थे. इस वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है. एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पांड्या की बॉलिंग पर विशेष ध्यान देगी. उनकी फिटनेस की मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके बाद ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फैसला लिया जाएगा. पांड्या ऑटोमैटिक तरीके से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उन्हें खुद को साबित करना होगा.

बीसीसीआई ने हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है. सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पांड्या सीनियर होने के बावजूद कप्तान नहीं बन सके. अजीत अगरकर, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने एक मीटिंग की थी. इसमें कप्तानी को लेकर फैसला किया गया था. पांड्या ने वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया तो उनसे कप्तानी भी छिन गई. हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

बता दें कि पांड्या का तलाक कंफर्म हो गया है. वे और नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं. हार्दिक इस मसले की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं. वे आईपीएल 2024 के दौरान भी काफी परेशान दिखे थे. उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के बाद अपना हाल बयां किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *