सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘पूरे राज्य में…’, नीतीश सरकार की नींव को हिलाने वाला ‘इंडिया’ ने बनाया खास प्लान

2 मिनट पढ़ें

RJD Jagdanand Singh and CPI ML leader made strategy regarding Nitish government in India Alliance Meeting ANN India Alliance Meeting: 'पूरे राज्य में...', नीतीश सरकार की नींव को हिलाने वाला 'इंडिया' ने बनाया खास प्लान

‘पूरे राज्य में…’, नीतीश सरकार की नींव को हिलाने वाला ‘इंडिया’ ने बनाया खास प्लान

कई मुद्दों को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को बैठक की. वहीं, इस बैठक के बाद आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने बहस करने को लेकर नीतीश सरकार को चुनौती दी.

‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों की बैठक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को हुई. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है. राज्य में लगातार हिंसा की घटना को लेकर चर्चा हुई. वहीं, नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए सीपीआई एमएल के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि लगातार महिलाओं पर अत्याचार, मुस्लिम समुदाय के ऊपर हमले हो रहे हैं. सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बिहार में भय और आतंक का माहौल है. सुशासन का नारा तार तार हो चुकी है.

आगे उन्होंने कहा कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवार सुरक्षित नहीं है तो और कौन सुरक्षित है? पूरे राज्य में 20 जुलाई को प्रतिरोध मार्च करने का फैसला लिया गया है. विधनसभा सत्र में इस पर आवाज उठाया जाएगा.

बैठक को लेकर जगदानंद सिंह ने क्या कहा?

इस बैठक के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि 2005 के पहले के स्वर्णिम काल को नकराने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है. 2005 के पहले की उपलब्धि पर चर्चा करने के लिए सार्जनिक मंच पर बहस के लिए मैं तैयार हूं. बिहार के लिए वह जंगल राज नहीं, स्वर्णिम युग था. वाचाल लोग जंगलराज और इस तरह का बयान देते हैं.

‘अपना दिन गिन रही है थकी हुई सरकार’

आगे आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपना निकम्मापन को छुपाने का यह जरिया बना लिए हैं इसीलिए वो लोग जंगल राज की चर्चा करते हैं. अनाथालय में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. थकी हुई सरकार अपना दिन गिन रही है. बिहार का जन जन असुरक्षित है. नीतिश जी आप किस लालच में गृह मंत्री बने हुए हैं? उनके मंत्री बोल रहें है भ्रष्टचार चरम सीमा पर हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *