सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

उप चुनाव परिणामों नें साबित किया लगातार गिर रहा है भाजपा का ग्राफ : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

उप चुनाव परिणामों नें साबित किया लगातार गिर रहा है भाजपा का ग्राफ : श्री दत्त शर्मा

* दिल्ली में फिर हारेगी भाजपा

Advertisement

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिनके परिणाम आज सामने आ गए हैं जिनमें इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है जबकि भाजपा को नुकसान हुआ है। 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 10 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में आई हैं जबकि भाजपा के खाते में मात्र 2 ही सीटें आई हैं और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। उपचुनावों के इन नतीजों पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक श्री दत्त शर्मा ने कहा कि भारत देश की जनता को अब भाजपा की सच्चाई पता लग गई है, भारत देश की जनता को यह बात पता लग गई है कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, भाजपा कर्म की नहीं बल्कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की राजनीति करती है, भाजपा इस देश की जनता की तरक्की के लिए नहीं बल्कि इस देश की जनता को आपस में एक दूसरे से धर्म के नाम पर लड़वाने की राजनीति करती है और इसी नफरत से इनका वोट बैंक चलता है।

श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा कि भारत देश की जनता को इस बात का एहसास हो गया है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ एक गठबंधन नहीं है, इंडिया गठबंधन अपने नाम की ही तरह इंडिया के विकास के लिए बनाया गया राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन है, भारत देश के विकास के लिए बनाया गया गठबंधन है, भारत देश में रहने वाले हर धर्म की जनता की तरक्की का गठबंधन है। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा कि जो नतीजे उपचुनाव में सामने आए है दिल्ली में अगले साल होने वाले
विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे। श्री दत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा को एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी
पड़ेगी। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा कि भारत देश का जितना नुकसान भाजपा को करना था भाजपा कर चुकी है अब वक्त आ गया है कि इंडिया गठबंधन वापस से भारत देश को प्रगति की राह पर लेकर चले और जो विश्व गुरु बनाने का झूठा सपना भाजपा ने देश की जनता को दिखाया था उसी सपने को इंडिया गठबंधन सच बनाते हुए साकार करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *