सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डेथ ओवरों में टीम इंडिया की वापसी, रजा ने खेली कप्तानी पारी; जिम्बाब्वे ने बनाए 152 रन

3 मिनट पढ़ें

IND vs ZIM 4th T20 : भारत ने जीती 5 मैचों की टी-20 सीरीज, जिम्बाब्वे को 10  विकेट से हराया, शुभमन और यशस्वी ने जड़ी फिफ्टी

 

डेथ ओवरों में टीम इंडिया की वापसी, रजा ने खेली कप्तानी पारी; जिम्बाब्वे ने बनाए 152 रन

चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ 152 रन बनाए हैं. कप्तान सिकंदर रजा ने 46 रन की अहम पारी खेली. भारत के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट झटके.

जिम्बाब्वे ने चौथे टी20 मैच में पहले खेलते हुए 152 रन बना लिए हैं. दोनों टीमों ने इस मैच के लिए एक-एक बदलाव किया था. एक तरफ टीम इंडिया ने आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को डेब्यू करने का मौका दिया. दूसरी ओर मेजबान टीम ने वेलिंगटन मसाकादजा की जगह फराज़ अकरम को खिलाने का निर्णय लिया. जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने कप्तानी पारी खेलते हुए 28 गेंद में 46 रन बनाए. 15 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 100 रन भी नहीं पहुंचा था, लेकिन उसके बाद कप्तान सिकंदर ने डियोन मायर्स के साथ मिलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट खलील अहमद ने लिए, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए.

जिम्बाब्वे को मिली शानदार शुरुआत

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. वेसली मधेवेरे और तादिवानाशे मारुमनी ने जिम्बाब्वे को बहुत शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 8 ओवरों में मिलकर 58 रन बना लिए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर थी. मगर 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने अपने करियर का पहला विकेट लेकर मारुमानी को 32 के स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया. उनके आठ गेंद बाद ही सेट बल्लेबाज मधेवेरे भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 25 रन बनाकर आउट हो गए.

रजा-मायर्स ने संकट से उबारा

मिडिल ओवरों में जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने एक छोर संभाला हुआ था. उन्होंने ब्रायन बैनेट के साथ मिलकर 25 रन जोड़े, लेकिन यहां मेजबान टीम ने एक झटके में कई सारे विकेट गंवा दिए. टीम का स्कोर एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन था, लेकिन अगले 4 रन के भीतर जिम्बाब्वे ने 2 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सिकंदर रजा और डियोन मायर्स ने जिम्मेदारी संभाली, जिन्होंने मिलकर 45 रन जोड़े. कप्तान रजा तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, लेकिन फिफ्टी पूरी नहीं कर सके. उन्होंने 28 गेंद में 46 रन बनाने के दौरान 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए.

डेथ ओवरों में भारत की दमदार गेंदबाजी

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाए. तुषार देशपांडे ने रजा को आउट करते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला विकेट झटका. पारी की आखिरी 9 गेंदों के अंदर ही टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 3 विकेट झटक लिए थे. खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. वहीं तुषार देशपांडे, वॉशिंग्टन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने भी एक-एक विकेट लिया. रवि बिश्नोई इस भिड़ंत में कोई विकेट नहीं ले पाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *