सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मेट्रो वेस्ट कंपनी के सहयोग से किया सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान का आयोजन : रीना माहेश्वरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मेट्रो वेस्ट कंपनी के सहयोग से किया सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान का आयोजन : रीना माहेश्वरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) मानसून के चलते शहर में आजकल बरसात का दौर शुरू हो चुका है ,जिसकी वजह से स्थान-स्थान पर जल भराव की समस्या से लोगो को जूझना पड़ रहा है | जल भराव की वजह से गड्ढे भी पानी से भरे पड़े हैं जिनमे मच्छरों का पनपना शुरू हो गया है | अनेक लोगो की लापरवाही के चलते उनकी छतों पर या गमलों में भी मच्छर पनप रहे हैं | हालंकि दिल्ली नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं बावजूद इसके लोगो में
जागरूकता का अभाव है | पनपते मच्छरों की वजह से मलेरिया तथा डेंगू के मामल लगातार बढने लगे है | यदि लोगो को जागरूकता नहीं आई तो ये मामले और अधिक बढने की सम्भावना हो सकती है | नगर निगम के आह्वान पर निगम के सफाई सिस्टम में भागीदार निजी कम्पनी मैट्रो वेस्ट भी सक्रिय हो गई है और कम्पनी निगम अधिकारीयों तथा कर्मचारियों के सहयोग से राजधानी दिल्ली के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान तथा जागरूकता अभियान चला रही है |

Advertisement

उसी कड़ी के चलते शाहदरा उत्तरी के अशोक नगर वार्ड में निगम पार्षद पार्षद कार्यालय से   एक सफाई अभियान  (सफाई अपनाओे बीमारी भगाओ ) जन जागरूक पदयात्रा .रैली का आयोजन किया गया | यह अभियान निगम पार्षद  रीना मुकेश माहेश्वरी  के नेतृत्व में किया गया | जिसमें     डेम्स  विभाग सहित मेट्रो वेस्ट हैंडलिंग प्राइवेट लिमिटेड की टीम व निगम का अन्य स्टाफ शामिल रहा |

अशोक नगर वार्ड 221 में मेट्रो वेस्ट के द्वारा और निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ कार्यक्रम किया गया और उनके साथ मिलकर पौधे भी लगाए गए जिसमें अशोक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया और स्थानीय जनता की भागीदारी भी रही |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *