सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं Shatrughan Sinha, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह, बोले- ‘पापा अब ठीक हैं’

2 मिनट पढ़ें
पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं Shatrughan Sinha, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह, बोले- 'पापा अब ठीक हैं'

पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं Shatrughan Sinha, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह, बोले- 'पापा अब ठीक हैं'पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं Shatrughan Sinha, बेटे लव सिन्हा ने बताई वजह, बोले- 'पापा अब ठीक हैं'

Advertisement

Shatrughan Sinha Health Update: शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं. एक सूत्र ने एबीपी न्यूज से कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जुहू स्थित अपने बंगले के एक कमरे में सोफा से उठते वक्त गिर गए थे और उन्हें मामूली चोट लगने व दर्द का एहसास हुआ था. सूत्र ने कहा कि दो बाद जब उन्हें दर्द का एहसास हुआ तो ऐसे में उन्हें अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया.

इसलिए हैं अस्पताल में भर्ती

इस तरह की चर्चाएं हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा की अस्पताल में माइनर सर्जरी की गई है. बता दें कि कि सूत्र ने शत्रुघ्न सिन्हा की सर्जरी की बात से पूरी तरह से इनकार किया है.

इस बीच एबीपी न्यूज से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पापा की सेहत को लेकर लगाई तमाम अटकलों और सर्जरी की बात को खारिज करते हुए कहा कि पापा को वायरल फीवर हो गया था और फिर ऐसे में हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने और बाकी सभी तरह के टेस्ट कराने की सलाह दी थी.

बेटे लव ने दी बड़ी जानकारी

Advertisement

 

लव ने बताया कि पापा की रूटीन और फुल बॉडी चेक अप कराई गई है और उन्हें डॉक्टरों ने भी आराम करने की सलाह दी है. लव ने कहा कि पापा अब ठीक हैं और कल तक अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो जाएंगे.

शत्रुघ्न सिन्हा आखिरी बार 23 जनू को अपनी बेटी सोनाक्षी की रजिस्टर्ड मैरिज सेरेमनी और रिसेप्शन पार्टी में नजर आए थे. घर में गिरने और चोटिल होने की घटना 25 जून की बताई जा रही है और फिर दो दिन बाद यानी 27 जून को शत्रुघ्न को अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कल इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अस्पताल में ही अपने कुछ करीबियों और दोस्तों के साथ देखा और जीत का जश्न मनाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *