सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख से ज्यादा की लूट, हथियार के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक

4 मिनट पढ़ें

पटना में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 17 लाख से ज्यादा की लूट, हथियार के बल पर कर्मियों को बनाया बंधक

राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा से लाखों रुपये लूट लिए गए और कर्मियों को बंधक बनाया गया.

पटना में बेखौफ लुटेरों ने बिहटा के देवकुली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को निशाना बनाया है. शनिवार (15 जून) को बैंक में बदमाशों ने धावा बोल दिया और बैंक में मौजूद कर्मियों को पहले बंधक बनाया फिर 17. 50 लाख लूटकर फरार हो गए. इसके बाद बैंककर्मियों ने लूट की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी भी पहुंचे हैं. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. घटना बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर देवकुली की है.

बैंककर्मियों को बंधन बना कर की लूटपाट

अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रुपयों का मिलान कर रहे हैं. रुपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है, लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपये लूट की बात सामने आ रही है. बैंक कर्मियों ने बताया कि लुटेरों की संख्या चार थी, जो नकाबपोश थे. दो लुटेरों ने बैंककर्मी को हथियार दिखा कर तिजोरी में रखे रुपये लूट लिए. वहीं दो अन्य लुटेरों ने बैंक के ग्राहकों से लूटपाट की.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देवकुली गांव स्थित एक्सिस बैंक में लगभग सुबह 11: 41 में चार की संख्या में नकाबपोश लोग घुसे और ग्राहक बनकर पैसा भरने को लेकर फॉर्म मांगा, इसके बाद सभी अपराधियों ने पहले हथियार निकालकर बैंक में मौजूद बैंककर्मी और ग्राहक को एक रूम में बंद कर दिया और बैंक के मैनेजर नजीर अहमद से बैंक के लॉकर की चाबी मांगी. इसके बाद बैंक के लॉकर में रखे 17 लाख 50 हजार साथ ही ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार इसके अलावा बैंक में मौजूद माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 1 लाख 45 हजार हथियार का भय दिखाकर लूट लिए. इस तरह तकरीबन 19 लाख 36 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए.

ग्राहक गणेश चौधरी ने बताया कि वो 41000 बैंक में जमा करने पहुंचे थे, तभी 4 की संख्या में लोग बैंक के अंदर घुसते हैं और पैसा जमा करने के लिए फॉर्म मांगते हैं. इसी दौरान एक अपराधी हथियार का भय दिखाकर मुझे डरता है और पैसा मांगता है. इसके साथ ही अन्य अपराधी सभी लोगों को बंधक बनाकर रूम में बंद कर देता है और सभी के मोबाइल को जब्त कर लेते हैं. मेरे पास 41 हजार थे, जो अपराधियों ने लूट लिया.

पश्चिम पटना एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि देवकुली मोड़ के पास एक्सिस बैंक है. वहीं से लूट की घटना हुई है. 4 अपराधी बैंक में घुसे और बैंक मैनेजर सहित बाकी लोगों को बंधक बनाकर मनेर रोड एक्सिस बैंक शाखा से तकरीबन 17 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान कर रही है. सभी लोगों ने मुंह में गमछा लपेट रखा था. बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

गौरतलब है कि बिहटा थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव स्थित एक बैंक से बीते 3 जून को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने बैंक कर्मी को बंधक बनाकर 14 लाख रुपये की लूट की थी, लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. अब बाद एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *