सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने बनाया खास प्लान, इस दिन रैली करेंगी सुनीता केजरीवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने बनाया खास प्लान, इस दिन रैली करेंगी सुनीता केजरीवाल

हरियाणा AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आप का एक-एक कार्यकर्ता, सारे संगठन मंत्री मजबूती के साथ काम करने का प्रण लेकर जुट जाएंगे.

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है. हरियाणा में भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ने लगी है. अन्य दलों के साथ आम आदमी पार्टी भी अपनी रणनीति तय कर लोगों के बीच जाने के लिए तैयार दिख रही है.

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी चुनाव को लेकर काम में जुट गई है. उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है.”

30 जून को सुनीता केजरीवाल की रैली

सुशील गुप्ता ने आगे कहा, ”आप का एक-एक कार्यकर्ता, सारे संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष और हमारे शीर्ष नेता मजबूती के साथ काम करने का प्रण लेकर कल से तैयारी में जुट जाएंगे. एक नई ऊर्जा के साथ पूरे प्रदेश के अंदर जहां संगठन को मजबूत करेंगे, वहीं आने वाले 30 जून को सुनीता केजरीवाल की रैली की तैयारी भी शुरु कर देंगे. हम जल्द ही उस स्थान के बारे में निर्णय लेंगे, जहां रैली आयोजित की जाएगी”.

Advertisement

हरियाणा में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. यहां विधानसभा का चुनाव अक्टूबर 2024 को या उससे पहले आयोजित किए जाने हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने जा रहा है. ऐसे में इससे पहले चुनाव कराए जाने हैं. चुनाव में अब महज 4-5 महीने ही बचे हैं तो ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुट गई है.

हरियाणा लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या रहे?

हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सीटों का भारी नुकसान उठाना पड़ा. इस बार के चुनाव में बीजेपी के खाते में 5 लोकसभा की सीटें गई हैं तो वहीं 5 सीटों पर कांग्रेस कब्जा जमाने में कामयाब रही. पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस के वोट बैंक में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ. पिछले चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था और सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, वहीं कांग्रेस को प्रदर्शन पिछली बार लोकसभा चुनाव में काफी निराशाजनक रहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *