सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mr and Mrs Mahi BO Collection Day 3: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का वीकेंड कलेक्शन, राजकुमार की 6 साल पहले आई ‘स्त्री’ से भी आधा, जानें अब तक की कमाई

3 मिनट पढ़ें
Mr and Mrs Mahi BO Collection Day 3: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का वीकेंड कलेक्शन, राजकुमार की 6 साल पहले आई 'स्त्री' से भी आधा, जानें अब तक की कमाई

Mr and Mrs Mahi BO Collection Day 3: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का वीकेंड कलेक्शन, राजकुमार की 6 साल पहले आई 'स्त्री' से भी आधा, जानें अब तक की कमाई

Advertisement

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने फैंस का मनोरंजन अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन दूसरे और तीसरे दिन की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है.

जानिए तीसरे दिन का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का अब तक का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने शाम 6 तक तीसरे दिन 3.27 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. बता दें कि यह शुरुआती आंकड़े है. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के अंतिम आंकड़े रात 10 बजे के बाद जारी किए जाएंगे.

जानिए पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन 

 

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की यह स्पोर्ट ड्रामा फिल्म दूसरे दिन 4.6 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी. हालांकि पहले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में 31.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 6.75 करोड़ रुपये रही थी. पहले दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 11 करोड़ रुपये से अधिक हुआ. जबकि अब तक तीन दिन में यह फिल्म 14.62 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है.

क्या है फिल्म की कहानी ?

Advertisement

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है. इसमें जाह्नवी कपूर महिमा के रोल में नजर आ रही हैं. इसमें दिखाया गया है कि राजकुमार जाह्नवी के क्रिकेट के सपने को पूरा करने में उनकी मदद करते हैं. अब देखना होगा कि दोनों कलाकारों की यह फिल्म संडे टेस्ट में पास होती है या नहीं.

राजकुमार की ‘स्त्री’ के मुकाबले फुस्स हुई ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 

 

राजकुमार की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ राजकुमार की ही एक अन्य फिल्म ‘स्त्री’ के मुकाबले फुस्स साबित होती हुई नजर आ रही है. राजकुमार राव की स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी जबकि उसके मुकाबले ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का कलेक्शन कहीं भी नहीं टिकता है.

पहले तीन दिन का दोनों फिल्मों का कलेक्शन

अब तक शुरुआती तीन दिनों में जहां ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने 14.62 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं राजकुमार राव की ‘स्त्री’ ने शुरुआती तीन दिनों में 32.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी. स्त्री ने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 10.87 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 14.57 करोड़ रुपये कमाए थे. स्त्री के शुरुआती तीन दिन के कलेक्शन के मुकाबले ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का कलेक्शन लगभग आधे से भी कम है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *