सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन अनकैप्ड खिलाड़ियों की बदल जाएगी किस्मत, मेगा ऑक्शन में होगी पैसों की बारिश

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन अनकैप्ड खिलाड़ियों की बदल जाएगी किस्मत, मेगा ऑक्शन में होगी पैसों की बारिश

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस मेगा ऑक्शन से पहले सारी टीमों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन होगा. इसके अलावा बाकी खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे.

आईपीएल 2024 का समापन हो चुका है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार टाइटल अपने नाम किया. लेकिन क्या आप जानते हैं अगले साल तकरीबन सारी टीमें बदल जाएंगी? इन टीमों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. दरअसल, आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस मेगा ऑक्शन से पहले सारी टीमों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का ऑप्शन दिया जाएगा. इसके अलावा बाकी खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे.

लिहाजा, इन आईपीएल टीमों के लिए अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करना आसान नहीं होगा. इतना तय है कि तकरीबन सारी टीमें अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर पाएगी. नतीजतन, इन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में जाना होगा.

बहरहाल, आज हम नजर डालेंगे उन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बहुत कम कीमतों पर अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़े, लेकिन इस मेगा ऑक्शन में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है. इन युवा खिलाड़ियों पर ऑक्शन में पैसों की बारिश तय मानी जा रही है.

नितीश कुमार रेड्डी

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने अपने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया. इस युवा खिलाड़ी मुश्किल वक्त में रन बनाए, साथ ही अहम मौकों पर विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को आउट किया. अब तक आईपीएल के 15 मैचों में नितीश कुमार रेड्डी ने 142.92 की स्ट्राइक रेट और 33.67 की एवरेज से 303 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाज के तौर पर 3 बल्लेबाजों को आउट किया है. दरअसल, पिछले ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने नितीश कुमार रेड्डी को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन इस बार ऑक्शन में नितीश कुमार रेड्डी पर पैसों की बारिश तय है.

वैभव अरोड़ा

Advertisement

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के वैभव अरोरा अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. अब तक आईपीएल के 20 मैचों में वैभव अरोड़ा ने 30.84 की एवरेज से 9.18 की इकॉनमी से 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. दरअसल, पिछले ऑक्शन में वैभव अरोड़ा के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी, लेकिन इस बार कई टीमें इस युवा गेंदबाज को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी.

हर्षित राणा

इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा लगातार विकेट चटकाते रहे. हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण के सबसे मजबूत पक्षों में एक रहे. दरअसल, मिचेल स्टार्क शुरूआती मैचों में बेरंग दिखे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हर्षित राणा हीरो बनकर उभरे. अब तक आईपीएल के 20 मैचों में हर्षित राणा ने 23.24 की एवरेज और 9.05 की इकॉनमी से 25 विकेट झटके. बहरहाल, ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में हर्षित राणा पर पैसों की बारिश हो सकती है.

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरे सीजन छाए रहे. इस बल्लेबाज ने तकरीबन हर मैच में पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को तूफानी शुरूआत दी. इस सीजन अभिषेक शर्मा ने 16 मैचों में 32.27 की एवरेज से 484 रन बनाए. अगर मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा को रिटेन नहीं करती है तो ऑक्शन में भारी-भरकम बोली लगनी तय है.

तुषार देशपांडे

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी. इस तेज गेंदबाज ने पावरप्ले ओवर के बाद डेथ ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया. दरअसल, पिछले ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी कम कीमत पर तुषार देशपांडे को अपने साथ जोड़ा था, लेकिन इस बार ऐसा माना जा रहा है कि कई टीमें तुषार देशपांडे को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी. लिहाजा, तुषार देशपांडे पर पैसों की बारिश हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *