सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

स्वाति मालीवाल का जिक्र कर पहली बार बोले CM अरविंद केजरीवाल, ‘मैं चाहता हूं कि…’

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

स्वाति मालीवाल का जिक्र कर पहली बार बोले CM अरविंद केजरीवाल, ‘मैं चाहता हूं कि…’

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए रहे विभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. इसी को लेकर किए गए सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. इंटरव्यू में कहा कि मैं इस केस में निष्पक्ष जांच और न्याय चाहता हूं.

उन्होंने कहा, ”ये मामला कोर्ट में चल रहा है और मेरी टिप्पणी से जांच पर प्रभाव पड़ सकता है. लेकिन मुझे उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच होगी. पुलिस को दोनों पहलुओं की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए.” सीएम केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या वो घटना के समय आवास पर मौजूद थे? तो उन्होंने कहा, ”नहीं.”

13 मई का है मामला

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर गईं थीं. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके साथ सीएम के पीए रहे विभव कुमार ने मारपीट की. इसको लेकर उन्होंने पीसीआर को कॉल किया. हालांकि 13 मई को लिखित शिकायत नहीं दी.

Advertisement

इसके दो दिनों बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया और इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इसके बाद विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि स्वाति मालीवाल बीजेपी की साजिश की मोहरा हैं. मालीवाल का इरादा अरविंद केजरीवाल को झूठे इल्ज़ामों में फंसाना था.

AAP का आरोप

मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विभव कुमार की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी हमारे सभी नेताओं को जेल भेजना चाहती है, ताकि आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म कर सकें.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. इसके बाद से लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *