सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रामायण में बने राम, गोविल को देखने उमड़ा हुजूम

3 मिनट पढ़ें
रामायण में बने राम, गोविल को देखने उमड़ा हुजूम

रामायण में बने राम, गोविल को देखने उमड़ा हुजूम

Advertisement

रामायण में बने राम, गोविल को देखने उमड़ा हुजूम

 * मनोज तिवारी के समर्थन में किया रोड शो

                 – हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,करीब चार दशक पूर्व टी.वी.धारावाहिक रामायण नें ना केवल भारत अपितु पड़ोसी देशों तक धूम मचा रखी थी | धूम का आलम यह था जिस वक्त यह धारावाहिक सीरियल प्रसारित होता था सडको पर सन्नाटा पसर जाता था यानी हर कोई इस सीरियल को श्रधा भाव से देखता था | शायद यह पहला ऐसा सीरियल था जिसे सभी धर्मों के लोग देखते थे | यहाँ तक कि मुस्लिम समाज के लोग भी इसे  नाटक के रूप में देखते थे | सीरियल में अरुण गोविल नें भगवान श्री राम का शानदार रोल किया था | आलम यह था कि अरुण गोविल पूरे देश में लोगो को कहीं भी दिख जाते थे तो लोग उनके चरण स्पर्श किये बिना उन्हें नहीं छोड़ते थे |

Advertisement

चार दशक बीतने के बाद भी उनका क्रेज बरकरार है यह हमने कल देखा जब अरुण गोविल उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में रोहताश नगर विधानसभा के तहत रोड शो करने पहुंचे | मंडोली रोड पर उनके आने का समय चार बजे बताया गया था लिहाजा चार बजे ही लोगो का हुजूम जमा होना शुरू हो गया था लेकिन अरुण गोविल साढे आठ बजे पहुंचे उस वक्त आलम यह था कि मंडोली रोड पर पैर रखने भी जगह नहीं थी | राम नगर से ले अशोक नगर तक यही नजारा था | सडक के दोनों ओर तिल रखने को भी जगह नहीं थी | इतना ही नहीं लोग अपने घरों की छतों  पर घंटो से जमे थे और अरुण गोविल पर पुष्पवर्षा कर रहे थे | हालांकि भारी भीड़ के बीच अव्यवस्था के चलते उन्हें रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा बावजूद इसके लोग सडक के दोनों ओर जमे रहे और टैम्पो पर अरुण गोविल को तलाशते नजर आये | पूरे मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर लोगो नें उनके स्वागत के लिए इंतजाम किये हुए थे | जिस टैम्पो पर अरुण गोविल सवार  थे उसपर मनोज तिवारी की धर्मपत्नी सुरभि तिवारी,विधायक जितेन्द्र महाजन,महिला जिला भाजपा अध्यक्ष बिन्नी वर्मा,जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ,पार्षद चन्द्रप्रकाश शर्मा,रीना मुकेश महेश्वरी,प्रवेश शर्मा सहित कई प्रमुख नेता थे | बिन्नी वर्मा नें रोड शो की कामयाबी पर सभी का आभार व्यक्त किया |

बिन्नी वर्मा नें कहा जनता नरेंद्र मोदी के साथ है और मनोज तिवारी को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं | इसमें कोई दो राय नहीं मनोज तिवारी चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाने जा रहे हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *