सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

देश के आम आदमी के विकास की गारंटी दी है अरविंद केजरीवाल नें : रेखा रानी

2 मिनट पढ़ें
देश के आम आदमी के विकास की गारंटी दी है अरविंद केजरीवाल नें : रेखा रानी

देश के आम आदमी के विकास की गारंटी दी है अरविंद केजरीवाल नें : रेखा रानी

Advertisement

देश के आम आदमी के विकास की गारंटी दी है अरविंद केजरीवाल नें : रेखा रानी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , आम आदमी पार्टी की गारंटियां, देश के आम आदमी के विकास की गारंटी है,  ऐसा कहना है भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी का। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जोश हाई है। अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जोरों शोरों से प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो करने में लगे हुए है। इसी कड़ी में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 10 गारंटियों का ऐलान भी कर दिया है। इन 10 गारंटियों में पूरे देश में 24×7 बिजली, गरीबों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा- स्वास्थ्य, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को दूर करने जैसी गारंटियां शामिल हैं। इसके साथ साथ अरविंद केजरीवाल ने भारत पर चीन की ओर से कब्जे वाली जमीन को भी छुड़ाने का वादा किया है। अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटियों पर बात करते हुए रेखा रानी ने कहा की दिल्ली की जनता से अपना वादा पूरा करने के बाद वक्त आ गया है की अब अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति में सुधार लाए और इसी के तहत अरविंद केजरीवाल ने देश की जनता के लिए दस गारंटियों की घोषणा भी कर दी है।

Advertisement

रेखा रानी ने आगे कहा की जनता यह बात जानती है की अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटियों को पूरा करते है, अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा जैसी गारंटियां दी थी और चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन सभी गारंटियों को पूरा भी किया। रेखा रानी ने आगे कहा की अब वक्त आ गया है की अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राजनीति से देश की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाएं। रेखा रानी ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल की गारंटियां, देश के विकास की गारंटी है, देश की जनता की तरक्की की गारंटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *