सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मनोज तिवारी का भजनपुरा में हुआ भव्य स्वागत ,उमड़ा जनसैलाब

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी का भजनपुरा में हुआ भव्य स्वागत ,उमड़ा जनसैलाब

मनोज तिवारी का भजनपुरा में हुआ भव्य स्वागत ,उमड़ा जनसैलाब

Advertisement

मनोज तिवारी का भजनपुरा में हुआ भव्य स्वागत ,उमड़ा जनसैलाब

* लोगो नें छतों से की पुष्प वर्षा * महिलाओं नें उतारी आरती

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांसद मनोज तिवारी का चुनाव प्रचार पूरे उफान पर है | सुबह आठ बजे से ही वे अपने अभियान में जुट जाते हैं और देर रात्रि तक जनसभाओं का उनका दौर जारी रहता है जिनमें राष्ट्रीय नेता और केन्द्रीय मंत्री तथा दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेते हैं |

Advertisement

मनोज तिवारी का उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लगातार यह तीसरा चुनाव है | बकौल मनोज तिवारी जब वे घर से निकलते हैं तो एकदम अकेले निकलते है लेकिन रास्ते में हजारों लोग उनके साथ जुड़ जाते है | आज मंगलवार को उन्होंने घोंडा विधानसभा के भजनपुरा वार्ड से अपने अभियान की शुरुवात की | तो समापन यमुना विहार में किया | बुराड़ी विधानसभा के तहत युवा मतदाता में जहां हजारो की तादाद में युवा एकत्रित हुए तो नेहरु विहार में बिन्नी वर्मा महिला जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित दिखी | शिवराज चौहान की जनसभा हुई तो मुख्यमंत्री हेमंत बिश्बा शर्मा भी यमुना विहार में दहाड़े | मनोज तिवारी हर जनसभा में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पिछले एक दशक में अपने कार्यकाल के दौरान कराए कामों के आधार पर जनता का आशीर्वाद मांग रहे हैं | पदयात्रा भजनपुरा डी ब्लॉक से शुरू होकर सुदामापुरी होते हुए ए ब्लॉक साउथ गामड़ी अधूरा मंदिर पर समाप्त हुई

सुदामापुरी में ठाकुर विनोद जायस , चौधरी अलबेला, ठाकुर रामनिवास, राकेश सेमरीवाल शर्मा, दुर्गा सिंह,प्रकाश चंदेल ,बिष्ट जी, रोमी भाई, कुलदीप सक्सेना, सुभाष पुंडिल, बनवारी ,आयुष मित्तल प्रिंस रघुवंशी शुभम राजपूत प्रिंस अग्निहोत्री कुणाल जैन रानी माथुर भारती जिंदल पिंकी मित्तल राजो, बबीता जायस रामकेशनी कुशवाहा सहित सैकडो स्थानीय निवासी साथ चल रहे थे |

भजनपुरा में आयोजित रोड शो का नजरा देखते ही बनता था | ठाकुर विनोद जायस सहित तमाम भाजपा नेताओं की टीम जोर शोर से अपने नेता का स्वागत करने में जुटी थी | भीड़ का यह आलम था कि लोग अपने घरों की छतों तथा बालकोनियों से मनोज तिवारी के काफिले पर पुष्पवर्षा कर रहे थे | नजारा देख मनोज तिवारी भाव विभोर भी हो गए | रोड शो के मार्ग पर कई स्थानों पर महिलाओं ने आरती भी उतारी | लोग अबकी बार चार सौ पार के साथ-साथ नोज तिवारी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *