सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र रंग चुका है मनोज तिवारी के रंग में : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र रंग चुका है मनोज तिवारी के रंग में : विनोद जायस

उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र रंग चुका है मनोज तिवारी के रंग में : विनोद जायस

Advertisement

उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र रंग चुका है मनोज तिवारी के रंग में : विनोद जायस

* बड़े अन्तराल के साथ लगेगी हैट्रिक

– शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,चारों तरफ भाजपा के झंडे, गलियों में उमड़ी लोगों की भीड़, घरों की छतों से फूलों की वर्षा कर रहे लोग, लोगों की आंखों में उमंग और चेहरों पर मुस्कान, अपने चहेते प्रत्याशी को विजयी बनाने का लोगों के मन में दृढ़ संकल्प, आप सोच रहे होंगे की हम किसी लोकप्रिय नेता की नामांकन रैली या कोई बहुत बड़ी जनसभा की बात कर रहे है लेकिन नही, उपरोक्त पंक्तियों का इस्तेमाल करके वर्णन किया है उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित मनोज तिवारी के हर एक जनसंवाद का भाजपा उत्तरी पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष विनोद जायस ने।

उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए विनोद जायस ने कहा की पूरा उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र भाजपा के प्रत्याशी और दो बार इस क्षेत्र से सांसद रहे मनोज तिवारी के रंग में रंग गया है। विनोद जायस ने कहा की आज उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में जहां भी कही मनोज तिवारी अपनी जनसभा कर रहे है वहां हर तरफ से, चारों दिशाओं से पूरे उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता सिर्फ यही बात कह रही है की सांसद बनेंगे तीसरी बारी, फिर से मनोज तिवारी। विनोद जायस ने आगे कहा की उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में मनोज तिवारी जहां भी जा रहे है, लोग उनका पूरे मन से माला पहनाकर, फूलों की वर्षा कर के स्वागत कर रहे है और करे भी क्यों न आखिर मनोज तिवारी ने पिछले दस वर्षों में पूरे उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का हर तरह से विकास किया है और क्षेत्र की जनता के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किए है तभी तो पूरे उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता उनके कार्यों से खुश हो कर मनोज तिवारी का इतना
भव्य स्वागत कर रही है। विनोद जायस ने आगे कहा की मैंने खुद जनता के इतने अपार प्यार और समर्थन को पा कर मनोज तिवारी को भावविभोर होते देखा है और जनता के इस अपार समर्थन को पा कर मनोज तिवारी ने अगले पांच वर्षों के लिए भी पूरे उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का शानदार विकास और जनता की तरक्की करने का दृढ संकल्प भी ले लिया है और इससे बेहतर और क्या हो सकता है की एक सांसद और उसके संसदीय क्षेत्र और उसकी जनता के बीच इतना गहरा भावनात्मक रिश्ता बन गया हो। विनोद जायस ने आगे कहा की अमूमन हैट्रिक क्रिकेट में लगती है लेकिन इस बार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनकर, राजनीति में जीत की हैट्रिक लगाएंगे मनोज तिवारी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *