सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मनोहर लाल खट्टर ने बुराड़ी में  मांगे मनोज तिवारी के लिए वोट

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाएंगे बुराड़ी को

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता स्टार प्रचारक मनोहर लाल खट्टर ने आज बुराड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए मतदाताओं और क्षेत्रीय निवासियों से अपील की सभा में उपस्थित लोगों को भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने संबोधित किया सभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान नीलकांत बक्शी बृजेश राय कल्पना झा रेखा सिन्हा बलराम झा आनंद त्रिवेदी गुलाब सिंह राठौर अनिल त्यागी रंजन त्यागी दीपक त्यागी मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे आयोजन भाजपा पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल झा द्वारा किया गया |

मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सृजनात्मक दूरगामी परिणाम देने वाली जनहित की योजनाओं को आधार लेकर वोट मांग रही है तो सारी विपक्षी  पार्टियों के पास देश हित के लिए कोई मुद्दा नहीं है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज तिवारी के बताने के लिए एक लंबी विकास कार्यों की सूची है गठबंधन के पास दो नारों भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इशाल्लाह और तुम कितने अफजल मारोगे हर घर से अफजल निकलेगा के लिए कुख्यात और बदनाम प्रत्याशी है फैसला जनता जनार्दन ने करना है राष्ट्रवाद या राष्ट्र को तोड़ने वाली शक्तियों का समर्थन |

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य सबको साथ लेकर सबके विकास की रचना करना अंत्योदय के सपने  को साकार करना है कश्मीर से कन्याकुमारी तक आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है तो भारत विश्व पटल पर उभर कर अपनी विशिष्ट पहचान गढ़ रहा है चीन पाकिस्तान को भारत की सेना औकात बताने के लिए सीमा पर तत्पर तब विपक्ष एकजुट होकर देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहा पाकिस्तान से घमंडिया गठबंधन के समर्थन में आवाज उठ रही है उन्होंने कहा कि चुनाव में फैसला देश के भविष्य का होना है इसलिए मतदान के दिन राष्ट्रवाद की पोषक भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मनोज तिवारी बड़े मतों से जिताएं

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा की 70 साल तक उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र विकास के लिहाज से उपेक्षित रहा हमने 10 वर्ष में विकास के कई आयाम अपने संसदीय क्षेत्र से जोड़े हैं दिल्ली से देहरादून का रास्ता सुगम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया सीमापुरी से बुराड़ी तक को जोड़ने के लिए मेट्रो फेस 4 का काम तेजी से चल रहा है वजीराबाद रोड को जाम मुक्त करने के लिए तीन ताल के फ्लावर दो अन्य परिवहन और एक पर मेट्रो चलेगी केंद्रीय विद्यालय शाहदरा बनकर तैयार है खजूरी मंजूर है और बुराड़ी योजना के चरण में है हमने 14600 करोड़ के कामों की लंबी सूची के साथ जनता जनार्दन के समक्ष तीसरी बार जन सेवा के लिए अपील लगाई है फैसला 25 मई को आपने करना है

मनोज तिवारी ने कहा कि जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को देश दिया और जनादेश का आदर करते हुए उन्होंने उसे विश्व गुरु बनाया बुराड़ी के लोगों ने केजरीवाल को बुराड़ी का जिम्मा दिया लेकिन उन्होंने जनादेश का अनादर किया और बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ना दे सके गलियां नलियां भी नहीं बनाई पानी निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं कर सके उन्होंने कहा कि हम बुराड़ी को दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाएंगे और केंद्र सरकार ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के माध्यम से उसकी योजना भी बना ली है ऐसा शहर जिसमें हर व्यक्ति बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पार्क और सुगम परिवहन व्यवस्था होगी केंद्रीय विद्यालय ऑडटोरियम खेल का मैदान योजना केअंतिम चरण में आगामी 5 वर्ष में अमली जामा पहनाकर जनहित में समर्पित कर दिया जाएगा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *