सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

शाहरुख खान ने पृथ्वी शॉ की रुमर्ड गर्लफ्रेंड को लगाया गले, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहरुख खान ने पृथ्वी शॉ की रुमर्ड गर्लफ्रेंड को लगाया गले, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल का खुमार इस वक्त देशभर में छाया हुआ है. आईपीएल के दौरान के कई मोमेंट्स वायरल हो जाते हैं. इस बार शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वक्त देशभर में आईपीएल का खुमार देखने को मिल रहा है. आईपीएल के दौरान कई ऐसे मोमेंट भी कैप्चर हुए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. शाहरुख खान जब भी स्टेडियम में जाते हैं तो कुछ ऐसा करते हैं जिसकी हर तरफ चर्चा होती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

हाल ही में हुए आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख खान ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की रुमर्ड गर्लफ्रेंड से कुछ इस तरह मुलाकात की है जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.

पृथ्वी शॉ को रुमर्ड गर्लफ्रेंड से मिले किंग खान

दरअसल कोलकता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल मैच के बाद शाहरुख खान स्टैडियम में पहुंचे. यहां उनकी मुलाकात पृथ्वी शॉ की रुमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया से हुई. निधि को देखते ही किंग खान ने उन्हें गले से लगा लिया. इसके बाद उनसे खूब सारी बातें भी की.

निधि ने शेयर किया किंग खान संग मुलाकात का वीडियो 

Advertisement

निधि भी शाहरुख खान से मिलकर इतनी खुश नजर आईं जैसे उनका कोई सपना पूरा हो गया हो. किंग खान संग अपनी मुलाकात के वीडियो को निधि ने ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस वीडियो में किंग खान निधि को गले लगाते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो निधि से कुछ बातें भी करते हैं. इस दौरान निधि के चेहरे पर भी बड़ी स्माइल नजर आ रही है. वो ब्लश करती भी दिख रही हैं.

वीडियो पर यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स 

वीडियो को पोस्ट करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा – ‘मैं अगर कहूं तुमसा कोई…कायनात में नहीं है कहीं.’ इस वीडियो के बैकग्राउंड में भी यहीं गाना बज रहा है. लुक की बात करें तो इस दौरान शाहरुख खान अपनी टीम की जर्सी पहने नजर आए. वहीं निधि शॉर्ट ड्रेस में काफी प्यारी लगीं. इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर किंग खान की तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा है- ‘जिस तरह किंग खान ने हग किया और उसके सिर पर अपना हाथ रखा वो दिखाता है कि वो अपने से छोटे को किस तरह से इज्जत देते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा- ‘मैं SRK का हग फील कर सकती हूं.’ एक और यूजर ने कमेंट किया- ‘शाहरुख खान वो आदमी है जो हर औरत अपनी जिंदगी में चाहती है.’

क्या करती हैं निधि तपाड़िया? 

बता दें कि निधि तपाड़िया पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. निधि का नाम पिछले कई समय से क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग जुड़ रहा है. दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है. हालांकि दोनों ने खुलकर अभी तक अपने रिश्तो को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *