सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 2 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

डेब्यू से पहले Sunny Deol पर था सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे होने का प्रेशर? गदर एक्टर ने किया रिएक्ट

3 मिनट पढ़ें

डेब्यू से पहले Sunny Deol पर था सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे होने का प्रेशर? गदर एक्टर ने किया रिएक्ट

हाल ही में सनी और बॉबी देओल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे. इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि क्या उन्हें डेब्यू से पहले सुपरस्टार के बेटे होने का कोई प्रेशर था.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ काफी चर्चा में बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भाई बॉबी देओल और सनी देओल गेस्ट बनकर आए. इस दौरान कपिल शर्मा के साथ बातचीत में देओल ब्रदर्स ने अपने परिवार, करियर और बहुत कुछ के बारे में बात की.

सनी देओल पर था सुपरस्टार के बेटे होने का प्रेशर?

कपिल शर्मा ने जब सनी देओल से पूछा कि क्या उन्हें अपने डेब्यू से पहले एक बड़े सुपरस्टार के बेटे होने का कोई प्रेशर महसूस हुआ था. इस पर गदर एक्टर ने तुरंत जवाब दिया, ‘इतना सोचा नहीं. मुझे पता था एक्टर बनना था, बस शुरू कर दिया काम.’

‘मैं घबराया नहीं’

इसके अलावा, उन्होंने अपनी पहली फिल्म के दौरान खचाखच भरे थिएटर के सामने मंच पर खड़े होने और कॉन्फिडेंस से बोलने को भी याद किया. सनी ने कहा, ‘अभी भी याद है मेरी पहली फिल्म ‘बेताब’ की शूटिंग चल रही थी मेहबूब स्टूडियोज में, बॉबी भी वही पर था, पूरी इंडस्ट्री थी वहां पर, स्टेज पूरा पैक था. इसके बाद मुझे डायलॉग्स दे दिए गए और मैंने बिना किसी हिचकिचाहट के डायलॉग्स देखकर सीधा बोल दिए, मैं घबराया नहीं एकदम.’

कपिल शर्मा ने बॉबी देओल से भी यही सवाल पूछा, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. उन्होंने पूछा कि क्या बॉबी देओल की लॉन्चिंग के दौरान निर्देशक परेशानी में थे, क्योंकि अगर कुछ भी गलत हुआ तो निर्देशक को उनके पिता और भाई को जवाब देना होगा. मजाक में, एनिमल एक्टर ने जवाब दिया, ‘शायद इसीलिए शेखर कपूर भाग गए, फिर राज ने फिल्म का निर्देशन किया.’

‘कोई और करता तो मजा नहीं आता’

बॉबी देओल ने आगे कहा, ‘ये उनके लिए बिल्कुल भी प्रेशर वाली चीज नहीं थी. वह हमेशा अपने भाई और पिता की रिस्पेक्ट करते थे. मुझे खुशी इस बात की है कि भैया ने ‘गदर’ करने के बाद 22 साल इंतजार किया और एक ही साल में पहले पापा की फिल्म रिलीज हुई, उन्हें जो रोल मिला, कोई और करता तो मजा ही नहीं आता, फिर मेरी फिल्म आई और वो भी सुपरहिट हो गई.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *