सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

देश नहीं विदेश में होगी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी, जानें पूरा अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश नहीं विदेश में होगी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी, जानें पूरा अपडेट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस बीच कपल के वेडिंग वैन्यू से लेकर संगीत तक की डिटेल सामने आई है.

देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं. अनंत अंबानी अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कपल की शादी इसी साल जुलाई में होने जा वाली है. मार्च के महीने में अनंत और राधिका की शादी के प्री-फंक्शन का आगाज हुआ था, जिसे काफी ग्रैंड तरीके से आयोजित किया गया था. दुनियाभर से मशहूर हस्तियां इस प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थी.

अब अनंत और राधिका के संगीत से लेकर शादी तक का वैन्यू रिवील हो गया है. जहां अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन अंबानी परिवार को होमटाउन गुजरात के जामनगर में हुए थे. वहीं इस बार अंबानी परिवार की ये शादी देश से बाहर होने वाली है और काफी ज्यादा ग्रैंड होने वाली है.

देश से बार शादी रचाएंगे अनंत-राधिका

रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट लंदन में अपनी शादी रचाएंगे. स्टोक पार्क में कपल का एक फंक्शन होस्ट किया जाएगा. इतना ही नहीं इस फंक्शन में भी बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शिरकत कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड सेलेब्स को अनंत और राधिका का वेडिंग का इंविटेशन भी चला गया है, जिसके बाद सभी सेलेब्स उस हिसाब से ही अपना शेड्यूल बना रहे हैं.

Advertisement

शादी से पहले होने वाले फंक्शन में से एक संगीत नाइट भी काफी ग्रैंड होने वाला है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां अनंत और राधिका शादी लंदन में होगी तो वहीं उनका संगीत अबू धाबी में होने वाला है. हालांकि अभी कपल की शादी के डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

जाह्नवी कपूर ने होस्ट किया था राधिका का ब्राइडल शावर

बताते चलें कि, अभी हाल ही में राधिका मर्चेंट का ब्राइडल शावर भी हुआ है. राधिका के ब्राइडल शावर को उनकी BFF जाह्नवी कपूर ने होस्ट किया था, जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

मार्च में हुए थे अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन 

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारी कई महीने पहले ही शुरू हो गई हैं. दोनों के प्री-वेडिंग की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी जिसका जश्न 3 मार्च तक चला था. अंबानी परिवार के इस ग्रैंड इवेंट में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था. वहीं हॉलीवुड से रिहाना और डीजे ब्रावो ने भी अपनी परफॉर्मेंस से अंबानी परिवार के इवेंट में माहौल बना दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *